{"_id":"6abba8a2cdf1a003650df67f","slug":"video-video-savathhae-na-malna-sa-shahara-ka-vayapara-ha-raha-capata-savatha-karayakarama-ma-vayaparaya-na-apana-samasayao-ka-rakha-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुविधाएं न मिलने से शहर का व्यापार हो रहा चौपट, संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुविधाएं न मिलने से शहर का व्यापार हो रहा चौपट, संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा
रायबरेली। शहर में जल निकासी की समस्या व्यापारियों के लिए समस्या बन गई है। बारिश से जलभराव होता है और पानी न निकलने से दुकानों में पानी भरता है। व्यापारियों ने समस्या के निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन से भी गुहार लगाई लेकिन व्यवस्था कोई बदलाव नहीं हुआ। आनंद मार्केट में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने अपनी समस्या को रखा।
व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने कहा कि आनंद नजर बाजार हो या सुपर मार्केट या कैपरगंज, शहर में जहां कहीं भी बाजार हैं, वहां पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। हाल के दिनों में बारिश हुई तो बाजारों में पानी भर गया और नतीजा यह रहा कि तीन दिन तक बाजारों में बंदी जैसे हालात रहे। दुकानदारों का पानी की वजह से सामान भी खराब हो गया। इस समस्या के निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई लेकिन समस्या का स्थाई निस्तारण नहीं हो सका है।
व्यापारी चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारिक स्तर पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा है। हमारी क्या समस्या है, इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। शहर में व्यापार दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। सुविधाएं हैं नहीं और इस कारण ऑनलाइन ट्रेडिंग तेजी से बढ़ रही है।
व्यापारी नेता पंकज प्रजापति का कहना है कि कितने बार नगर पालिका और जिला प्रशासन से कहा गया। अब तो कहना बंद कर दिया है। व्यापारी अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खुद के भरोसे चला रहे हैं। सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। आज के दौर में जह महंगाई बढ़ रही है तो व्यापारियों को अपने परिवार का पेट पालने में भी दिक्कत हो रही है। व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है।
नेता महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की एक समस्या हो तो बताया जाए। बहुत समस्याएं हैं। सड़क पर रोज जाम लगता है, बिजली ठीक से आती नहीं है, बाजारों में सफाई होती नहीं है। जलभराव की समस्या बनी रहती है। जब तक इनका निस्तारण नहीं होगा, व्यापार चौपट होता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।