{"_id":"6abba8fb81f8760561079bbc","slug":"video-sujanpur-youth-defrauded-of-rs320-lakh-on-the-pretext-of-arranging-a-visa-and-sending-him-abroad-misled-with-a-fake-offer-letter-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर देकर युवक को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर देकर युवक को किया गुमराह
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दोलेश कौरी निवासी वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला ने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी लंबा गांव बालकरूपी को लंबे समय जानते थे। 24 मई 2026 को उन्होंने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर उनसे बातचीत की और 3.20 लाख रुपये लिए। चार माह बाद तक वह फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जाली दस्तावेज देकर उसे दस्तावेज सत्यापन का बहाना लगा कर लगातार गुमराह करता रहा। जब उन्होंने चार माह बाद भी वीजा नहीं आने का कारण पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित बैंक चेक भी अपने पास रख लिए हैं। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मामले में छानबीन जारी है। किसी भी प्रकार के लेन देन से पहले दूसरे पक्ष का विवरण निकालकर ही भुगतान करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।