{"_id":"6abbb0371dac49fe500d7175","slug":"video-video-jal-javana-mashana-ka-243-karaugdha-ka-taka-ma-tharara-palra-ma-karaka-ka-satha-saugdhhaya-bha-hal-raha-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जल जीवन मिशन की 2.43 करोड़ की टंकी में दरारें, पिलरों में क्रैक के साथ सीढ़ियां भी हिल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जल जीवन मिशन की 2.43 करोड़ की टंकी में दरारें, पिलरों में क्रैक के साथ सीढ़ियां भी हिल रहीं
अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत रहीमगंज में करीब 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी के पिलरों में कई जगह क्रैक आने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। टंकी को बने करीब एक वर्ष का समय बताया जा रहा है। वहीं टंकी पर चढ़ने वाली सीढ़ियों को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीढ़ियां कई जगह हिल रही हैं।
रहीमगंज में बनी इस टंकी से फिलहाल सीधे जलापूर्ति की जा रही है। टंकी के पिलरों में दिखाई दे रहे क्रैक को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और निर्धारित मानकों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी टंकी में कम समय में क्रैक आना गंभीर मामला है।
विभाग के अनुसार पिलरों में आए क्रैक की जांच के लिए निर्माण एजेंसी यूनिवर्सल कंपनी के माध्यम से थर्ड पार्टी एजेंसी को निरीक्षण और टेस्टिंग के लिए मामला भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक रिपेयर और मेंटेनेंस कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि टंकी में फिलहाल जलापूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।
जल निगम के जेई अजय कुमार ने बताया कि टंकी में कोई बड़ी क्षति नहीं है। पिलरों में कुछ स्थानों पर क्रैक आया था, जिसे रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए कहा गया है। निर्माण एजेंसी यूनिवर्सल के माध्यम से इसे थर्ड पार्टी एजेंसी के निरीक्षण में डाला गया है। करीब डेढ़ से दो माह पहले ही रिपेयर और मेंटेनेंस की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी।
उन्होंने बताया कि टंकी पर चढ़ने वाली सीढ़ियों में कोई बड़ी समस्या नहीं है। निर्माण के दौरान शटरिंग में सरिया छोड़ा जाता है। शटरिंग खुलने पर सरिया निकालने के कारण कंक्रीट की सतह कुछ स्थानों पर असमान हो जाती है। इसी वजह से कुछ जगह ऐसी स्थिति दिखाई दे सकती है। इसे भी रिपेयर और मेंटेनेंस के दौरान ठीक कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।