फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor says city has fallen eight months behind in just four months due to dilapidated roads

कानपुर: महापौर बोलीं- बदहाल सड़कों की वजह से चार माह में आठ महीने पीछे हो गया शहर

Mon, 21 Sep 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:36 PM IST
Mayor says city has fallen eight months behind in just four months due to dilapidated roads
शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव को लेकर हो रही फजीहत पर महापौर प्रमिला पांडेय ने दूसरे जनप्रतिनिधियों को घेरा है। सोमवार को सड़कों की बदहाली और उनके निर्माण को लेकर महापौर ने नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में समीक्षा बैठक बुलाई। कहा कि 17 मई से पति भर्ती थे, मैं संकट में थी, इसलिए ध्यान नहीं दे सकी लेकिन दूसरे जनप्रतिनिधि क्या कर रहे थे। उनकी शहर को लेकर कोई जिम्मेंदारी नही है। अब इधर-उधर ज्ञापन दे रहे हैं, लापरवाही की वजह से इन चार महीनों में शहर आठ माह पीछे पहुंच गया। चुनाव सिर पर हैं और विपक्षी हावी हो रहे हैं। महापौर प्रमिला पाण्डेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोनवार सड़कों की स्थिति और पैचवर्क की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के छह जोन में 290 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनके पक्के पैचवर्क और मरम्मत पर करीब 34 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ज्यादातर टेंडर 15 प्रतिशत तक बिलो हुए हैं, कुछ ही सड़क कार्यों के टेंडर 15 प्रतिशत से अधिक बिलो हैं। बताया कि जोन-1 में 18 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, इनका कच्चा पैचवर्क कराया जा चुका है और पक्के के लिए टेंडर हो चुका है। यहां 1.08 करोड़ खर्च होंगे। जोन-2 में सबसे अधिक 131 सड़कें क्षतिग्रस्त मिली हैं। इनमें 32 का टेंडर हो चुका है, जबकि बाकी की प्रक्रिया अलग-अलग तिथियों में होगी। यहां 16.42 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जोन-3 में 40 सड़कों के टेंडर पूरे हो चुके हैं और पैचवर्क पर 3.72 करोड़ खर्च होंगे। जोन-4 की 21 क्षतिग्रस्त सड़कों में सभी के टेंडर हो चुके हैं और सात सड़कों का काम पूरा भी हो गया है, यहां 2.77 करोड़ खर्च होंगे। जोन-5 में 43 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनमें 18 वार्डों में कच्चा पैचवर्क कराया जा चुका है और 31 सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। इस पर 7.07 करोड़ खर्च होंगे। इसी तरह, जोन-6 में 37 सड़कों में से 21 के टेंडर हो चुके हैं। यहां कुल 3.26 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जलकल सचिव ईश्वर सिंह, जलकल जोन-2 के अधिशाषी अभियंता रामेंद्र पांडेय, जलकल जोन-3 के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव, जलकल जोन-5 के गंगा सागर, जलकल जोन-6 के सुशील कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पीलीभीत: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं अटकीं, प्रशासकों ने डीएम से लगाई गुहार

21 Sep 2026

वीडियो: विधायक विनय कुमार ने किया बीडीओ कार्यालय ददाहू का उद्घाटन

21 Sep 2026

हमीरपुर: पहचान विशेष विद्यालय में व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ के बाद सिल्ट हटाने का कार्य तेज

21 Sep 2026

धर्मशाला: युकां के कार्यक्रम में ऑडिटोरियम के मुख्य गेट पर जड़ दिया ताला, आनन फानन में खोला

21 Sep 2026
विज्ञापन

जालंधर में दुष्कर्म केस को लेकर गरमाया विवाद, सिख संगठन ने एसजीपीसी अध्यक्ष धामी से पूछे सवाल

21 Sep 2026

सिरमौर में अल्जाइमर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, शुरुआती पहचान से बेहतर देखभाल पर जोर

21 Sep 2026
विज्ञापन

चंबा में एसबीआई सेवानिवृत्त पेंशनरों की बैठक, सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

21 Sep 2026

हमीरपुर: आईटीआई रैल में निजी कंपनी के साक्षात्कार, 22 अभ्यर्थियों में 15 का चयन

चंबा में 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल, भाजपा नेता जय सिंह ने बोबी की मौत के मामले में जांच की मांग की

21 Sep 2026

फिरोजपुर: जीरा में दुकान पर गोलियां चलाने वाले चार आरोपी काबू

फताहपुर में 18-19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- गंभीर कुपोषित 80 बच्चों के लिए होगी अतिरिक्त पोषण व्यवस्था

यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, अंबेडकरनगर के जलालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

21 Sep 2026

VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना

21 Sep 2026

VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं

21 Sep 2026

बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

21 Sep 2026

पश्चिमी यूपी में BJP का संगठन महामंथन, नितिन नवीन मेरठ-सहारनपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

21 Sep 2026

वीडियो: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

21 Sep 2026

सुल्तानपुर में लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध

21 Sep 2026

नाहन: कैंडल बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, शरली में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

21 Sep 2026

जौनपुर में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन

21 Sep 2026

चंपावत: माउंट कार्मल ने जीता अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट, टाई ब्रेकर में मल्लिकार्जुन को 5-4 से हराया

21 Sep 2026

गोंडा में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

21 Sep 2026

अमेठी में बच्चों का पुष्टाहार अटका, निराश्रित गोवंश परेशानी का सबब; जनकल्याण समिति ने डीडीओ को सौंपा ज्ञापन

21 Sep 2026

श्रीलंका से श्रावस्ती पहुंचे 133 अनुयायी, बोले- हर अवस्था परिवर्तनशील, दुख के बाद आता है सुख

21 Sep 2026

शाहजहांपुर: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने तोड़े क्यूआर कोड साउंड बॉक्स

21 Sep 2026

ऊना: धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कबड्डी मैट के लिए 2 लाख की घोषणा

21 Sep 2026

video - कोतवाली के बाथरूम में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, दूसरी एफआईआर दर्ज होने से था नाराज

21 Sep 2026

Video: दुकानों के आगे 10 फीट ऊंचे जाल लगाने का विरोध, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed