फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: All 10 outlets at Rave Moti food court shut down; recommendation made to suspend Pino'z Pizza

कानपुर: रेव मोती के फूड कोर्ट के सभी 10 आउटलेट बंद, पीनोज पिज्जा के निलंबन की संस्तुति

Mon, 21 Sep 2026 11:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 11:01 PM IST
सार

Kanpur News: 38 टीमों ने शहर के 52 यूनिट में छापेमारी की। कहीं किचन में कीड़े तो कहीं एक्सपायर्ड सॉस और खराब पनीर मिला। कई जगह पर एक ही बर्तनों में वेज-नॉनवेज बन रहा था।

विज्ञापन
Kanpur: All 10 outlets at Rave Moti food court shut down; recommendation made to suspend Pino'z Pizza
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े नाम और चमकते आउटलेट के पीछे खाद्य सुरक्षा के मानकों की किस तरह अनदेखी हो रही है, सोमवार को हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसकी तस्वीर सामने आ गई। ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत दूसरे जिलों की 38 टीमों ने शहर के 52 फूड यूनिट और रेस्टोरेंट की जांच की। कहीं किचन में कीड़े मिले तो कहीं एक्सपायर्ड सॉस और खराब पनीर। कई जगह वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक ही बर्तनों में तैयार किए जा रहे थे। गंभीर गंदगी और स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर 10 प्रतिष्ठानों को सुधार होने तक बंद करा दिए गए। वहीं जेड स्क्वायर मॉल स्थित ला पीनोज पिज्जा में वेज और नॉनवेज के लिए एक ही बर्तन प्रयोग करते मिले। जिसमें दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


शासन मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा है। मिलावटखोरों की पोल खोलने के लिए दूसरे जिलों की टीमों की जांच के लिए लगाया गया। अभियान के तहत विभाग की टीमें खाद्य पदार्थों के साथ किचन हाइजीन, सैनिटेशन, पेस्ट कंट्रोल, ड्रेनेज, फूड स्टोरेज, कच्चे माल की गुणवत्ता, वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण और फूड लेबलिंग की भी जांच कर रही हैं। सोमवार को टीम अचानक शहर पहुंची। टीम रेव मोती मॉल के फूड कोर्ट में जांच करने पहुंची तो बहुत खराब हाइजीन और सैनिटरी कंडीशन मिली। किचन की दीवारे गंदगी से पटी पड़ी थीं। खाद्य सामग्री फर्श पर रखी मिली थी जिसमें मक्खियां लग रहीं थीं।
विज्ञापन


जिसको देखते हुए टीम ने फूड कोर्ट में संचालित सभी 10 प्रतिष्ठानों को सुधार होने तक बंद करा दिया। दूसरी टीम ने जेड स्क्वायर मॉल स्थित ला पीनोज पिज्जा में जांच की तो खाद्य पदार्थ में कीड़े घूमते मिले। कीचन में एक्सपायर्ड सॉस और चटनी भी मिलीं। सबसे बड़ी बात की वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए एक ही बर्तनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता बहुत खराब मिली। विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। इसी तरह स्वरूप नगर के वेलफेल सैम/केशव राज एंड संस में प्रोपराइटरी खाद्य पदार्थ पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और इंग्रेडिएंट्स का विवरण ही नहीं मिला। उपभोक्ताओं को जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर सुधार होने तक कारोबार बंद करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kanpur: All 10 outlets at Rave Moti food court shut down; recommendation made to suspend Pino'z Pizza
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
स्क्वायर मॉल में एक ही बर्तन में वेज-नॉनवेज
जेड स्क्वायर मॉल स्थित नाई हाऊ प्रतिष्ठान में नाली चोक मिली। किचन में चारो तरफ गंदगी फैली मिली। वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए एक ही बर्तनों के इस्तेमाल करते मिले। विभाग ने सुधार होने तक कारोबार बंद कराया। वहीं मॉल स्थित बिरयानी क्वीन में आटे में कीड़े मिले। निर्माण स्थल पर अत्यधिक गंदगी थी। खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल करने के साथ उसमें गंदगी भी मिली। टीम ने आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की है।

 

ग्लोबल बेकर्स में किचन गंदा, वेज-नॉनवेज साथ बन रहा
टीम ने हरबंस मोहाल स्थित ग्लोबल बेकर्स एंड कैफे में साफ-सफाई बहुंत ही खराब मिली। वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ बनाए जा रहे थे। पानी निकासी की खराब व्यवस्था के साथ किचन प्लेटफार्म भी बेहद गंदे मिले। सुधार होने तक कारोबार बंद कराया गया। एम ब्लॉक किदवई नगर के स्पाइसी फास्ट फूड रेस्टोरेंट में किचन की हालत बेहद खराब मिली। प्रतिष्ठान खुले नाले के पास संचालित हो रहा था और किचन में दुर्गंध थी। स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त होने तक कारोबार बंद करने की संस्तुति की गई।

 

पांच जिलों में चला विशेष अभियान
शासन ने कानपुर समेत पांच बड़े जिलों में एक साथ जांच अभियान चलाया। आगरा में 21 टीमों ने 38 स्थानों पर छापेमारी की। गाजियाबाद में 36 टीमों ने 80 जगह, प्रयागराज में 15 टीमों ने 30 यूनिट्स, वनारस में 20 टीमों ने 40 यूनिट्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed