फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Female student poisoned after going to collect marksheet; accused her lover before dying

कन्नौज: अंकपत्र लेने गई छात्रा को जहर दिया, मौत से पहले प्रेमी पर लगाए आरोप, पढ़ें मामला

Mon, 21 Sep 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Female student poisoned after going to collect marksheet; accused her lover before dying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अंकपत्र लेकर कॉलेज से निकली छात्रा को लौटते वक्त चार युवकों ने अपहरण कर लिया और एटा ले जाकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे चूहामार दवा दे दी। इसके बाद छिबरामऊ के पास बदहवास हालत में फेंककर भाग गए। जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में सोमवार को छात्रा ने अपनी आखिरी सांसों के साथ जो बयान दिया, उससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसने बताया कि चार युवकों ने चूहा मारने की दवा खिला दी थी।
विज्ञापन


अंकपत्र लेने ग्राम गुनहा स्थित कॉलेज गई छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि परिजन ने तुरंत कुसुमखोर पुलिस चौकी व सदर कोतवाली के चक्कर काटे, लेकिन खाकी की लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन जब छात्रा छिबरामऊ के पास मरणासन्न हालत में मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की अंतिम घड़ियां गिन रही छात्रा ने बदहवास हालत में अपने साथ हुई दरिंदगी का सनसनीखेज सच उगला। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे एटा ले गए, जहां उसके साथ गलत काम किया गया और जबरन चूहामार दवा खिला दी गई। बयान दर्ज कराने के कुछ ही देर बाद, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिंदगी की जंग हार गई।
विज्ञापन

 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, गांव में तनाव
छात्रा की मौत के बाद जागे पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में माछा गांव निवासी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से ही गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। आक्रोशित परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक सभी दोषियों को कठोरतम सजा नहीं मिलती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, एसपी विनोद कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में 18 सितंबर को छात्रा के किसी परिचित के साथ जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रा के मृत्यु पूर्व दिए गए बयानों के आधार पर गहनता से जांच कर रही है। पिता की तहरीर के आधार पर गैर इरातदन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed