{"_id":"6ac7bceeb0f04b28380d599c","slug":"video-kanpur-young-athletes-win-medals-in-powerlifting-boxing-and-throwball-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में जीते पदक
कानपुर ओलंपिक संघ व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बेबी गेम्स-2026 के चौथे दिन गुरुवार को नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्गों में बच्चों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और पदक जीते।
पावरलिफ्टिंग में तीन से चार वर्ष के बालक वर्ग में 10.1 से 15 किग्रा भार वर्ग में आद्विक द्विवेदी ने स्वर्ण जीता। 15.1 से 20 किग्रा में आरिश खान ने स्वर्ण और अनंत अग्रवाल ने रजत पदक जीता। 20 किग्रा से अधिक में शिवांश शर्मा विजेता बने। चार से छह वर्ष वर्ग में अन्मय द्विवेदी, अक्षत सिंह कुशवाहा और हसन नाजिर ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। छह से आठ वर्ष में अर्णव राजपूत, क्रिस यादव और शौनक दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता।
बॉक्सिंग में आराध्या, माहेनूर, उत्कर्षा, लावान्स, प्रनव, रतन, अनिका सिंह, दिव्यांशी, अलिस्बा, सात्विक श्रीवास्तव और तेजस समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। थ्रोबॉल में तीन से चार वर्ष मिश्रित वर्ग में विद्वान धीमान ने स्वर्ण, आदव गौतम ने रजत और नायशा ने कांस्य पदक हासिल किया। चार से छह वर्ष टीम वर्ग में रिदिस रस्तोगी, जाह्नवी, दैविक दीक्षित और नियति गुप्ता की टीम विजेता रही। छह से आठ वर्ष वर्ग में अनाया ने स्वर्ण पदक जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।