{"_id":"6ac76f129b7f30e1df03813b","slug":"video-women-staged-protest-at-gate-of-paan-masala-factory-against-low-wages-in-lucknow-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कम मजदूरी के विरोध में लखनऊ में महिलाओं ने पान मसाला फैक्टरी के गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम मजदूरी के विरोध में लखनऊ में महिलाओं ने पान मसाला फैक्टरी के गेट पर किया हंगामा
लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव स्थित एक पान मसाला फैक्टरी में कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। कई घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने फैक्टरी संचालक और प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए मजदूरी बढ़ाने की मांग की। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैक्टरी में काम करने वाली चांदनी, रश्मि, सुनीता, जरीन और रुबीना समेत अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे पूरे दिन काम कराया जाता है, लेकिन दिहाड़ी के नाम पर महज 180 रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं का कहना था कि मजदूरी बढ़ाने या अपनी समस्याएं बताने पर उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्टरी में जांच होने की जानकारी मिलते ही नाबालिग किशोरियों और बुजुर्ग महिलाओं को कमरों में बंद कर दिया जाता है, ताकि जांच के दौरान वे अधिकारियों के सामने न आ सकें। महिलाओं ने फैक्टरी परिसर में उनके लिए पर्याप्त और उचित शौचालय की व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया।
काफी देर तक गेट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस की पहल पर फैक्टरी के कुछ कर्मचारी बाहर आए और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद कुछ महिलाओं को अंदर ले जाकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फैक्टरी प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि महिलाएं कम वेतन को लेकर नाराज थीं और प्रदर्शन कर रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता कराई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।