{"_id":"6a03556b7474795c0d045fe1","slug":"video-kanpur-woman-climbs-tower-demanding-husbands-release-rescued-safely-by-police-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 'मेरे पति को जेल से छोड़ो...', कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 'मेरे पति को जेल से छोड़ो...', कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; मची खलबली
कानपुर कचहरी परिसर के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती पुलिस कार्यालय के पीछे स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गई और अपने पति को जेल से रिहा कराने की मांग करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल समस्त पुलिस बल व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती से लगातार संवाद स्थापित किया और घंटों की काउंसलिंग व समझाइश के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की माता ने अक्टूबर 2025 में थाना सचेंडी में उसकी कथित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान युवती की उम्र और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नवंबर 2025 में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। वर्तमान में आरोपी युवक न्यायालय के आदेशानुसार जेल में निरुद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।