{"_id":"6a03034d51ea96913f07ee8c","slug":"video-instructions-to-reinstall-the-security-wall-that-was-removed-after-the-inspection-of-sdm-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: एसडीएम के निरीक्षण के बाद हटाई गई सुरक्षा दीवार दोबारा लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: एसडीएम के निरीक्षण के बाद हटाई गई सुरक्षा दीवार दोबारा लगाने के निर्देश
नैनीताल के संवेदनशील शेरवानी क्षेत्र में सुरक्षा दीवार से छेड़छाड़ के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हटाई गई सुरक्षा दीवार को तत्काल दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य को सील कर और संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1987 में नयना पीक (चाइना पीक) से भारी मात्रा में मलबा गिरने से शेरवानी क्षेत्र और ब्रूकहिल हॉस्टल (वर्तमान ए.जी. ऑफिस) को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने आपदा मद से इस क्षेत्र में सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं दीवारों ने अब तक क्षेत्र को बड़े खतरे से बचाए रखा है। क्षेत्रीय निवासी मयंक मेहरा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की ओर से संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा दीवार हटाकर लोगों की जान-माल को खतरे में डाला गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जहां निर्माण कार्य प्रतिबंधित है, वहां इतनी निर्माण सामग्री कैसे पहुंच रही है। मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पहले ही जांच के निर्देश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार की सुबह एसडीएम नवाजिश खलिक ने लोनिवि के अधिकारियों की ओर से क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा दीवार को तोड़कर एक व्यक्ति की ओर से बिना अनुमति अवैध निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम नवालिश खलिक ने बताया कि मौके पर ही निर्माण कार्य को रोककर सील कर दिया गया है। अधिकारियों को चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं तोड़ी गई दीवार को दोबारा पूर्व की तरह बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।