फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Youth dies in road accident; run over by loader while going to relieve himself succumbs during treatment

बांदा: सड़क हादसे में युवक की मौत, शौच के लिए जाते समय लोडर ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजन बेहाल

Sun, 13 Sep 2026 09:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 09:27 AM IST
सार

Banda News: देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह लोडर की टक्कर से भुजरख निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तीन बहनों के इकलौते भाई और परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Banda Youth dies in road accident; run over by loader while going to relieve himself succumbs during treatment
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह महुई गांव में मजदूरी करने गया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भुजरख गांव निवासी अंशु वर्मा पुत्र स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा रविवार सुबह शौच के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद लोडर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों के मुताबिक अंशु तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता नंदकिशोर की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो गई थी। अंशु अपनी मां मीरा के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed