{"_id":"6af888b34b79caaf2107de12","slug":"video-kanpur-two-young-brothers-killed-in-road-accident-father-critically-injured-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सड़क हादसे में दो मासूम भाइयों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सड़क हादसे में दो मासूम भाइयों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
बिधनू के मझावन में शनिवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो मासूम भाइयों आयुष (5) और पीयूष (3) को पीछे से आई डग्गामार बस ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा 32 वर्षीय पिता अमर बहादुर निषाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस लेकर भागे चालक को पुलिस ने रमईपुर में पकड़ लिया।
भारू गांव निवासी श्याम मनोहर के अनुसार बेटा अमर बहादुर पेशे से राजमिस्त्री है। शनिवार दोपहर बेटा बाइक से अपने दोनों बेटों आयुष और पीयूष को लेकर जहानाबाद के माणिकपुर क्योटरा गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी लक्ष्मी से मिलने जा रहा था। मझावन में केनरा बैंक के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
अमर बहादुर और दोनों बच्चे उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस बीच जहानाबाद की ओर से आ रही डग्गामार बस ने तीनों को कुचल दिया। बस के पहियों के नीचे आने से दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अमर को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमर को हैलट रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का दावा है कि बस का अगला शीशा टूटा हुआ था और ब्रेक भी खराब थे। इसी वजह से चालक सड़क पर गिरे पिता-पुत्रों को देखकर भी बस नहीं रोक सका।
कार्यवाहक बिधनू थाना प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक को रमईपुर के पास पकड़कर बस कब्जे में ली गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।