Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Bodies of cousins found on the road; accident suspected

हरदोई: सड़क पर मिले फुफेरे भाइयों के शव, हादसे की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 14 Nov 2026 05:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

Hardoi News: हादसा संडीला महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के पास हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दूधिए की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Hardoi: Bodies of cousins found on the road; accident suspected
अनुज व आकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली थानाक्षेत्र के संडीला महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के पास किसान और उसके फुफेरे भाई का शव शनिवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। पास ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये परिजन को सूचना दी गई। भाइयों के शव देख परिजन बदहवास हो गए। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की मांग करते हुए परिजन ने लगभग 20 मिनट सड़क भी जाम रखी।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गहिरा निवासी अनुज कुमार (28) खेती करने के साथ ही अपना ट्रैक्टर किराये पर चलाते थे। उनकी बुआ का घर फत्तेनगर मजरा गोड़वा में है। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे अनुज अपना मोबाइल सही कराने के लिए गोड़वा जाने के लिए कहकर निकले थे। वहीं से वह बुआ के घर चले गए। देर शाम बुआ के बेटे आकाश कुमार (20) के साथ वह बाइक से बिना कुछ बताए ही बुआ के घर से निकल गए। रात में दोनों ही अपने-अपने घर वापस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


आकाश के परिजन समझ रहे थे कि वह अनुज के घर पर रुक गया है जबकि अनुज के परिजन समझ रहे थे कि वह आकाश के घर रुक गया है। शनिवार सुबह लगभग पौने आठ बजे संडीला महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के पास दोनों के शव बाइक समेत मौके पर पड़े मिले। राहगीरों ने इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंगी। अनुज के पास मिले आधार कार्ड से परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में अनुज और आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के शव देख परिजन बदहवास हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी वाहन की टक्कर से दोनों युवकों की मौत होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को ही दिल्ली से गांव आया था आकाश
आकाश पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। वह दिल्ली में डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करता था। दिवाली में छुट्टी न मिलने के कारण वह गांव नहीं आ पाया था। दिवाली के बाद छुट्टी मिलने पर बीते बृहस्पतिवार को वह घर आया था। हादसे का पता चलने पर उनकी मां रामसुखी बदहवास हो गईं। उन्हें संभालने पहुंचे परिजन और रिश्तेदार भी खुद के आंसू नहीं रोक पाए।

 

अनुज की मौत से भाई-बहनों में कोहराम
अनुज की शादी तीन साल पहले हुई थी। पिता राजेंद्र ने बताया कि कुछ विवादों के कारण पत्नी से अनुज का अलगाव हो गया था। अनुज सात भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका शव देखकर भाई विनय, आशीष, अनुराग और बहनें मोनी, प्रीती व मोहिनी बदहवास हो गईं। पिता राजेंद्र और पुष्पा खुद का गम छिपाकर बच्चों को संभालने की जद्दोजहद करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed