{"_id":"6acccf9bb94ac509b30a6227","slug":"video-kanpur-technology-increasingly-integrated-into-ca-professional-practice-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीए प्रोफेशनल के कामकाज में बढ़ती जा रही है तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीए प्रोफेशनल के कामकाज में बढ़ती जा रही है तकनीक
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बोर्ड ऑफ स्टडीज ऑपरेशंस की ओर से आयोजित सम्मेलन का समापन लखनपुर स्थित सभागार में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सीए प्रोफेशनल के कामकाज में तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे प्रक्रियाएं आसान हुई हैं। हालांकि सत्यता की जांच आवश्यक है।
सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को कराधान, व्यावसायिक कौशल, पूंजी बाजार और भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सीए राजेश शर्मा, सीए अनुज गोयल, सीए अंकुर गोयल, सीए नितिन गुप्ता और सीए अंकित गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पेशेवर जीवन के लिए आवश्यक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और निरंतर सीखने का महत्व होता है। कानून के हर पहलू को जानना बेहद जरूरी होता है। इसमें तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि निर्णयों को इसमें शामिल करने से पहले उसके सही होने का प्रमाण आवश्यक होता है। बिना सटीकता के किसी भी निर्णय को ड्राफ्ट में शामिल करने से पहले उसकी सत्यता जांचनी जरूरी होती है। राहुल गुप्ता, लोमेश भट्ट, लक्ष्य विजय और शौर्य निगम ने वैश्विक मुद्रा व्यवस्था और भारतीय शेयर बाजार के रुझानों पर विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर पराग गुप्ता, यश जायसवाल, शिवांगी अग्रवाल, शिवांग बजाज, निखिल चंदनानी, वैभव कसूधन, शताक्षी शुक्ला, इकरा उमर अंसारी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।