{"_id":"6af8880732143f0eeb0bc12c","slug":"video-kanpur-saumya-sadan-emerges-triumphant-crowned-overall-champion-at-sports-fiesta-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्पोर्ट्स फिएस्टा में सौम्या सदन ने मारी बाजी, बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्पोर्ट्स फिएस्टा में सौम्या सदन ने मारी बाजी, बना ओवरऑल चैंपियन
भगवंती एजुकेशन सेंटर की ओर से काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में वार्षिक खेल उत्सव स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026’ का आयोजन किया गया। पूरे सत्र की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सौम्या सदन ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इसके बाद मशाल प्रज्ज्वलन और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ खेल उत्सव का उद्घाटन हुआ। लिटिल स्टार्स, ड्रिल मार्च, ग्रैंड पैरेंट्स रेस, चैंपियन रेस और जनरेशन डुओ रेस विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने योग की मनमोहक प्रस्तुति, डिजाइनर रिदमिक डांस, ताइक्वांडो प्रदर्शन, रिफाइनरी स्टाइल और समापन नृत्य से प्रतिभा दिखाई।
खेल प्रतियोगिताओं में 100 और 200 मीटर दौड़, रिले रेस के साथ समन्वय और संतुलन पर आधारित स्पर्धाएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सात ओवर का रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सावित्री कुलश्रेष्ठ ने सत्र 2025-26 की उपलब्धियों और परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधक सोविंदर पाल सिंह सलूजा समेत शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।