{"_id":"6af3459f8382697d980c1c40","slug":"video-kanpur-pickup-truck-loaded-with-cauliflower-overturns-while-trying-to-avoid-a-car-in-maharajpur-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महाराजपुर में कार को बचाने में पलटी गोभी लदी पिकअप, ओवरटेक कर रही कार भी टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महाराजपुर में कार को बचाने में पलटी गोभी लदी पिकअप, ओवरटेक कर रही कार भी टकराई
महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर स्थित मां गायत्री होटल के सामने मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गोभी लदी पिकअप एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि ओवरटेक कर रही कार टक्कर के बाद दूसरी लेन में जाकर दूसरे वाहन से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
पिकअप चालक हरपाल ने बताया कि वह बैलामऊ चकरपुर मंडी का रहने वाला है। वह त्रिलोकपुर से गोभी लादकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान बगल से आ रही कार ने अचानक ओवरटेक किया, जिसे बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।