{"_id":"6a932a26f0e1adb0fe0246e3","slug":"video-kanpur-panic-after-tejas-rajdhani-pelted-with-stones-ac-coach-window-cracked-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेजस राजधानी में पथराव से दहशत, एसी कोच का शीशा चटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेजस राजधानी में पथराव से दहशत, एसी कोच का शीशा चटका
नई दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों के मुताबिक, रात करीब 10:35 बजे कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 सेकंड एसी कोच में दो पत्थर आकर लगे। इनमें एक पत्थर खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे तेज आवाज हुई। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाएं और बच्चे समेत आसपास के यात्री घबरा गए।
ए-4 कोच की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहे यात्री दीपक कुमार के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल से कुछ पहले ही कोच पर पत्थर लगा। पत्थर लगने के बाद कुछ देर तक कोच में अफरातफरी की स्थिति रही। यात्रियों ने आसपास देखा तो पथराव की आशंका जताई। कोच में सवार महिला वंदना वी देवी सिंह घबराकर चिल्ला उठी। जिससे कोच के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।