{"_id":"6a92dbcf8c68dde11c09d50b","slug":"video-shops-operating-without-licenses-in-roorkee-owners-served-notices-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की में बिना लाइसेंस के चल रही थी दुकानें, मालिकों को नोटिस थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में बिना लाइसेंस के चल रही थी दुकानें, मालिकों को नोटिस थमाए
रुड़की मेन बाजार में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की। टीम के बाजार पहुंचते ही कई दुकानदारों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों के शटर बंद हो गए। विभागीय टीम ने बाजार और आसपास की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। मौके पर सात दुकानों को चेक किया गया। जहां दो दुकानों का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस नहीं मिला। तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के अनुसार, अभियान के दौरान मेन बाजार की सात दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में दो दुकानों पर खाद्य पदार्थों के विक्रय के लिए जरूरी पंजीकरण अथवा लाइसेंस नहीं मिला है। इस पर दोनों दुकानदारों को मौके पर नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा जिन दुकानों पर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव अथवा अन्य व्यवस्थाओं में कमियां मिली, उन्हें भी सुधार के लिए नोटिस दिए हैं। टीम ने मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भी लिए। इनमें बेसन के लड्डू, चॉकलेट मिठाई और चॉकलेट टॉफी के नमूने शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने, साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण संबंधी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।