{"_id":"6ad25aa5eef2ab550d01b73e","slug":"video-kanpur-gt-road-caves-in-by-10-feet-near-jaribchowki-man-falls-into-the-pit-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जरीबचौकी के पास जीटी रोड 10 फीट धंसी, युवक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जरीबचौकी के पास जीटी रोड 10 फीट धंसी, युवक गिरा
जरीबचौकी के पास शुक्रवार दोपहर जीटी रोड धंस गई। यहां लगभग 10 फीट गहरा और डेढ़ फीट व्यास का गड्ढा हो गया। इसमें एक युवक गिर गया। हालांकि भीड़-भाड़ वाली जगह होने से लोगों ने देख लिया और हाथ पकड़कर निकाल लिया। पीडब्ल्यूडी-एनएच के अधिकारी पहुंचे और बैरिकेडिंग कराई। रात में यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
सीसामऊ थाने के पीछे गड्ढा होने से आसपास की सड़क भी चटक गई। गड्ढे के नीचे कई पाइप लाइन गुजरी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दूरी पर ड्रिलिंग कर पाइप डाले जा रहे हैं। इसके कंपन से सड़क धंसी है। स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण यहां अंधेरा हो गया था। शाम को पैदल जा रहा युवक उसी गड्ढे में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे निकाला। पीडब्ल्यूडी-एनएच के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दिन में यातायात रहने से मरम्मत कार्य नहीं हो सकता। गड्ढे का व्यास तो छोटा है लेकिन गहराई बहुत अधिक है। नीचे से पेयजल और सीवर की लाइनें भी गई हैं। रात में जेसीबी से गड्ढे को चौड़ा करा पत्थर और मलबा भरकर मरम्मत कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।