Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fertilizer trader accuses sub-inspector of assault

कानपुर: खाद कारोबारी ने दरोगा पर मारपीट का लगाया आरोप

Tue, 10 Nov 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:24 PM IST
Kanpur: Fertilizer trader accuses sub-inspector of assault
हनुमंत विहार थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र कुमार वर्मा पर खाद कारोबारी योगेश कुमार ने बीच सड़क और फिर थाने में ले जाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए कारोबारी ने बताया कि दरोगा ने थानाध्यक्ष राजीव सिंह के सामने कहा कि जानवर को इंसान बनाना ही पुलिस का काम है और उनकी न सिर्फ पिटाई की बल्कि जेब में रखे 2300 रुपये भी छीन लिए। मांगने पर कहा कि लिखापढ़ी हो गई है, अब कोर्ट से लेना। मामले की गंभीरता देख सीपी रघुबीर लाल ने दरोगा को तत्काल ही लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को सौंपी है। सीपी का कहना है कि यदि जांच में थानाध्यक्ष भी आरोपी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जामू गांव निवासी योगेश ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। तभी गल्ला मंडी स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के सामने सामने आ रहा बाइक सवार कार से टकराकर चोटिल हो गया। अभी वह बाइक सवार को संभाल ही रहे थे कि तभी काले रंग की स्कार्पियों से उतरे दो-तीन लोग उनसे बोले कि 20 हजार रुपये दे दो तो मामले समझौता करा देंगे। योगेश के इन्कार करने पर स्कार्पियो सवार लोगों ने खुद फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे दरोगा शैलेंद्र वर्मा भी उन पर रुपये देने का दबाव डालते हुए न सिर्फ अभद्रता करने लगा बल्कि उनसे हाथापाई भी की। योगेश का आरोप है कि इसके बाद दरोगा उन्हें जबरन थाने ले गया और वहां थानाध्यक्ष के सामने जानवर वाली बात कहते हुए उन्हें पीटा और जेब में रखे 2300 रुपये भी छीन लिए। योगेश का दावा है कि थाने में अभद्रता और पिटाई का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। योगेश ने बताया कि थाने में ही अनियमितता देख उन्होंने खुद ही अपना मेडिकल कराया। इसमें सिर व कान में चोटें निकली हैं। योगेश का कहना है कि जब बाइक सवार की ओर से कोई शिकायत ही नहीं दर्ज कराई गई तो दरोगा शैलेंद्र ने आखिर किस लिखापढ़ी के तहत उनके रुपये रख लिए। शिकायत सुनते ही सीपी ने थानाध्यक्ष से जानकारी की तो वह भी गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर सीपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए। सीपी का कहना है कि स्कार्पियो सवार कौन लोग थे, जो लापरवाह पुलिस कर्मियों के लिए दलाली का काम करते हैं, उनकी गाड़ी का नंबर भी मिला है, जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में भारतीय किसान यूनियन पंजाब की बैठक

10 Nov 2026

बिलासपुर: विश्वकर्मा दिवस पर युवाओं ने किया श्रमदान, साफ-सुथरा बनाया गांव का रास्ता

10 Nov 2026

ऊना: सुख-आश्रय योजना से संजय को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, दो लाख की मदद से शुरू किया कारोबार

10 Nov 2026

शिमला: रंगों में उभरी हिमाचल की खूबसूरती, गेयटी थिएटर में सजी पहाड़ों की कला प्रदर्शनी

10 Nov 2026

कपालमोचन मेले में दिखेगा दस सिख गुरुओं का इतिहास

विज्ञापन

गोंडा में गांधी पार्क में 15 नवंबर से सजेगा खादी महोत्सव

10 Nov 2026

मोगा में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

विज्ञापन

यमुनानगर में छठ पर्व पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, पश्चिमी यमुना नहर किनारे सफाई और सुविधाओं का अभाव

10 Nov 2026

भिवानी में कूड़े के ढेर पर भाजपा का झंड़ा लगाने वाले कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे का अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

10 Nov 2026

फिरोजपुर, जीरा और गुरुहरसहाय में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पीलीभीत: बीसलपुर के युवक की दिल्ली में मौत, परिवार में मचा कोहराम

10 Nov 2026

राजस्थान: खरगे के दीपावली-ईद वाले बयान पर देवनानी का पलटवार, बोले- दूसरे त्योहारों की तुलना करना उचित नहीं

10 Nov 2026

शहडोल: एसईसीएल अमलाई ओपन कास्ट माइंस में कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, पंचर क्रेन से काम कराने पर उठाए सवाल

10 Nov 2026

गाजियाबाद: जैन मंदिरों में श्रद्धा के साथ मनाया भगवान महावीर का 2553वां निर्वाणोत्सव

10 Nov 2026

गुजरात से घर लौटे युवक का कुएं में सड़ा-गला मिला शव, फैली सनसनी; VIDEO

10 Nov 2026

रामपुर में अशोक सिंघल को किया याद, जन्म शताब्दी कार्यक्रम में नौ विभूतियां सम्मानित

10 Nov 2026

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार

आईजीएमसी शिमला में स्पाइना बिफिडा से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष ओपीडी, 14 नवंबर को होगा आयोजन

10 Nov 2026

अलीगढ़ के भनोली में इस परिवार ने दिवाली नहीं मनाई, धर्म परिवर्तन की तैयारी

10 Nov 2026

गोरखपुर: छठ पर्व से पहले बदहाल पड़ा पिपराइच का छठ घाट

10 Nov 2026

लखनऊ में काली मंदिर में अन्नकूट की पूजा कर वितरित किया गया प्रसाद

10 Nov 2026

रामायण फिल्म के प्रसारण को लेकर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

10 Nov 2026

भिवानी में बुजुर्गों की आस्था को मिला तीर्थ यात्रा का सहारा, सूर्या यूथ बिग्रेड की छठी नि: शुल्क धार्मिक यात्रा रवाना

10 Nov 2026

गाेरखपुर: भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने की गोवर्धन पूजा

10 Nov 2026

लुधियाना के बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन की गेट रैली

10 Nov 2026

हथुआ मार्केट से निकली गोवर्धन पूजन यात्रा, झांकियों ने मोहा मन; VIDEO

10 Nov 2026

अयोध्या के भेलसर-शुजागंज में अवैध पटाखा बिक्री का मामला, एसडीएम ने सीओ से मांगी रिपोर्ट

10 Nov 2026

मंडी: महेंद्र राणा बोले- बाली चौकी में 60 से 70 सरकारी पद खाली, मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही जनता

10 Nov 2026

ऊना: त्योहारों के बाद काम पर लौटने लगे लोग, एचआरटीसी ने बद्दी-चंडीगढ़ के लिए चलाईं विशेष बसें

10 Nov 2026

VIDEO: गोवर्धन महाराज की हुई पूजा

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed