{"_id":"6ac7b74e0271068b74014224","slug":"video-kanpur-edible-fat-packaging-found-non-compliant-with-licensed-category-goods-worth-rs588-lakh-seized-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एडिबल फैट की पैकिंग निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली, 5.88 लाख रुपये का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एडिबल फैट की पैकिंग निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली, 5.88 लाख रुपये का माल सीज
फजलगंज स्थित पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स में लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी से अलग एडिबल फैट की पैकिंग मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को कारोबार अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया। टीम ने मौके से एडिबल फैट के तीन नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही करीब 2.57 लाख रुपये कीमत का तैयार माल सीज कर दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची टीम को परिसर में 780 लीटर प्रोपराइटरी एडिबल फैट (खाने योग्य वसा या चर्बी) के 52 गत्ते मिले। इसके अलावा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला 150 किलो वनस्पति और 133 लीटर रिफाइंड भी जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। इनकी कीमत क्रमश: 20,610 और 22,211 रुपये बताई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने जूही के साकेत नगर स्थित सताक्षी ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की। यहां रिफाइंड मूंगफली तेल के 108 गत्तों में रखी 2,496 बोतलें सीज की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 2.88 लाख रुपये है। दोनों प्रतिष्ठानों से सीज खाद्य पदार्थ और कच्चे माल की कुल कीमत 5,88,221 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाइसेंस में निर्धारित श्रेणी से अलग खाद्य पदार्थ की पैकिंग मिलने पर पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स का कारोबार बंद कराया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।