फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Delivery boy falls into open sewer pit with bike; injured

कानपुर: सीवर के खुले गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, घायल

Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur: Delivery boy falls into open sewer pit with bike; injured
जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में मंगलवार देर रात सड़क में खुले सीवर के गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत जा गिरा। सड़क पर अंधेरा होने के कारण उसे करीब चार फीट गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। चीखें सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे पास के नर्सिंगहोम ले गए जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई। बाद में पहुंचे परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। युवक हेलमेट पहने था जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसा कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। क्षेत्र के इमरान ने बताया कि मंगलवार देर रात डिलीवरी बॉय पुल की तरफ से ऑर्डर लेकर आ रहा था। रास्ते में हिंदुस्तान कंपाउंड की सड़क पर अंधेरा था। इस वजह से सामने खुले पड़े गड्ढे का उसे अंदाजा नहीं हुआ और वह बाइक सहित उसी में गिर गया वह बाइक नीचे दब गया था। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे बाहर निकालकर मोहल्ले में स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूछताछ में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने अपना नाम नितिन गुप्ता और खुद को सुभाष रोड निवासी बताया। मरहम पट्टी के बाद परिजन उसे रामादेवी स्थित दूसरे नर्सिंगहोम में ले गए। बताया गया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी जाती या वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होती तो हादसा टल सकता था। सड़क पर खुले गड्ढे के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। इलाके के रहने वाले शाहरुख, अब्दुल्लाह, नवाजिश ने बताया कि सड़क के नीचे टेनरी वेस्ट की लाइन पड़ी है, जो संकरी थी। इस वजह से आसपास गंदा पानी भरता था। इस लाइन से टेनरियों का जहरीला पानी जटेटा के बाजिदपुर स्थित सीईटीपी (कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में जाता है। पिछले महीने यह लाइन टूट गई थी। इससे वहां गड्ढा भी हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जटेटा ने 15 दिन पहले टूटी लाइन को चौड़ा पाइप डालकर जोड़ा था, पर गड्ढा नहीं भरा था। करीब चार फीट गहरे और लगभग 11 मीटर लंबे गड्ढे की वजह से रास्ते से आने - जाने वालों के लिए लगातार खतरा बना हुआ था। आसपास पोल लगे हैं, पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं रात में अंधेरा होने के कारण गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। पहले भी बाइक सवार और अन्य राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को पहले की तरह सुरक्षित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा है। स्थानीय निवासी आशीष, रमेश, फैजान ने नगर निगम से तत्काल गड्ढा भरने, सड़क दुरुस्त करने और पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: जेन जी सम्मेलन में युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

16 Sep 2026

Video: गांधी प्रेक्षागृह में जेन जी के मंच पर पहुंचीं आइसा अध्यक्ष नेहा वोरा

16 Sep 2026

सोलन: जोगिंद्रा बैंक पुराने एनपीए खातों के लिए लाएगा वन टाइम पॉलिसी, 21.58 करोड़ का लाभ

16 Sep 2026

हांसी: सेक्टर-6 में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

हमीरपुर: रामचंद्र पठानिया बोले- मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक

विज्ञापन

हांसी: एसपी विनोद कुमार बोले- नशा बेचने वाला नहीं, नशा करने वाला मरता है

16 Sep 2026

रेवाड़ी: आरती राव बोलीं- अहीरवाल 36 बिरादरियों का, किसी एक बिरादरी का नहीं

16 Sep 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़: इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क निर्माण में मिली खामियां, पार्षद ने मौके पर दोबारा कराया काम

टोहाना: मटोर में होगी किसान महापंचायत, बिजली और फसल में नमी के मुद्दे पर गरजे किसान

16 Sep 2026

सोनीपत: ओला-उबर और रैपिडो पर रोक की मांग, ऑटो चालक विधायक कार्यालय पहुंचे

16 Sep 2026

सपा प्रवक्ता ने कहा- यूसीसी पर भाजपा की मंशा साफ नहीं, चुनाव नजदीक आते ही शुरू हो जाती है जुमलेबाजी

16 Sep 2026

मदरसा संचालन करने वाले प्रबंधक-प्रधानाचार्य गिरफ्तार, VIDEO

16 Sep 2026

अलवर: 48 घंटे में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार; एक नाबालिग निरुद्ध

16 Sep 2026

VIDEO : सपा नेता पवन हत्याकांड के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

16 Sep 2026

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बनेगी विशेष हेल्प डेस्क, 24 दिवसीय अभियान शुरू

16 Sep 2026

मेरठ में सूर्य किरण एयर शो की तैयारियां तेज, न्यू टाउनशिप स्थल पर बन रहा बड़ा पंडाल; दो दिन आसमान में दिखेंगे हैरतंगेज करतब

16 Sep 2026

शाहजहांपुर: झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम, हंगामा

16 Sep 2026

वीडियो: बदायूं के मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप, ग्रामीण बोले- गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या

16 Sep 2026

औरैया: जोगी डेरा के 25 परिवारों को आवास समेत योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

16 Sep 2026

अयोध्या: बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

16 Sep 2026

फरीदाबाद: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से कॉलेज छात्र घायल, पैर में फ्रैक्चर

16 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा: जमीन अधिग्रहण कानून पर किसानों ने यीडा अफसरों से की बातचीत, राकेश टिकैत भी हुए शामिल

16 Sep 2026

कांगड़ा: गोमा ने अप्पर लंबागांव में किया पंचायत भवन का शिलान्यास

16 Sep 2026

अयोध्या: सड़क निर्माण में देरी से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

16 Sep 2026

सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस: बहस के लिए मिला अंतिम मौका कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख

16 Sep 2026

यूसीसी पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोले- भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में करेंगे लागू

16 Sep 2026

मोहाली में गौशालाओं को सहायता राशि जारी करने की मांग

16 Sep 2026

फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत की 63 प्लॉटों की अलॉटमेंट

पंजाब कांग्रेस में कलह पर हाईकमान का कड़ा संदेश: पायलट की अगुवाई में एक मंच पर दिखे दिग्गज

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की पार्किंग में पहुंचीं सेवा संकल्प अभियान यात्रा की बाइकें

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed