{"_id":"6ada2390d0f77542890ab8df","slug":"video-kanpur-cctv-footage-of-cylinder-blast-at-dussehra-fair-emerges-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दशहरा मेले में सिलिंडर ब्लास्ट का सीसी फुटेज सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दशहरा मेले में सिलिंडर ब्लास्ट का सीसी फुटेज सामने आया
नौबस्ता के धरीपुरवा में आयोजित दशहरा मेले में हुए सिलिंडर ब्लास्ट का सीसी फुटेज गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ब्लास्ट के बाद चारों ओर अंधेरा और लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। उधर हादसे में घायल हुए गुब्बारे विक्रेता राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।
धरीपुरवा में श्री बजरंग रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला और रावण दहन के चलते मेले में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मेले में ही इलाके का राजू राजपूत बसंत विहार-यशोदानगर सड़क के बीच में निर्माणाधीन डिवाइडर के बीच में कार्बाइड गैस का सिलिंडर मिट्टी में दबाकर गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ था। जिसमें दो साल की बच्ची रिद्धि, उसके पिता बबलू समेत छह लोग घायल हो गए थे। राजू गंभीर रूप से घायल हुआ था। पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सामने आया। दो मिनट ग्यारह सेकेंड के वीडियो में तेज धमाका होने के बाद चारों ओर धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इस दौरान लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो प्रकाश में आया है। गुब्बारे के सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ था। फिलहाल अन्य कोई कारण सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।