{"_id":"6b05c709511b6aa27a0cd16d","slug":"video-kanpur-business-trapped-in-potholes-development-mired-in-tender-issues-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट
48 साल पहले शहर के कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए बसाए गए इस्पातनगर-व्यापारनगर औद्योगिक क्षेत्र में आज भी सड़क, नाली और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। 400 से अधिक औद्योगिक और 400 व्यावसायिक इकाइयों से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार देने वाले इस क्षेत्र के विकास के लिए 64.31 करोड़ रुपये की योजना बनी, लेकिन पांच महीने में दो बार टेंडर निरस्त होने से काम शुरू नहीं हो सका। उद्यमियों का आरोप है कि केडीए की टालमटोल से उत्पादन, माल की ढुलाई और निवेश प्रभावित हो रहा है। उनका दावा है कि सालाना करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ रहा है, जबकि क्षेत्र की इकाइयां सरकार को 700-800 करोड़ रुपये का राजस्व देती हैं।
उद्यमियों के मुताबिक 10 जून को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में तत्कालीन मंडलायुक्त ने केडीए सचिव को फीटा के साथ समन्वय बनाकर तीन दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 11 सितंबर की बैठक में केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने टेंडर खुलने और 18 सितंबर से निर्माण शुरू कराने की बात कही थी। परियोजना की लागत 64,31,49,077.98 रुपये (जीएसटी सहित) तय की गई थी। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। 12 नवंबर को उद्यमी प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी दी थी। अगले दिन मामले को देखने का आश्वासन मिला, लेकिन इसी बीच केडीए ने टेंडर फिर निरस्त कर दिया।
उद्यमियों का आरोप है कि तकनीकी टेंडर प्रक्रिया में नौ कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें छह शॉर्टलिस्ट हुईं और वित्तीय बिड की प्रक्रिया भी पूरी हुई। इसके बाद शपथपत्र नहीं होने का हवाला देकर टेंडर निरस्त कर दिए गए। उद्यमियों का कहना है कि तकनीकी जांच में दस्तावेज सही पाए जाने के बाद वित्तीय प्रक्रिया के समय शपथपत्र की कमी कैसे सामने आई। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।