{"_id":"6b058d383d9c7e096e03f0cc","slug":"kanpur-case-registered-against-a-landlord-in-a-fake-fertilizer-case-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नकली खाद मामले में मकान मालिक पर रिपोर्ट दर्ज, गेरू, नमक और मिट्टी से खाद बनाकर करते थे पैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नकली खाद मामले में मकान मालिक पर रिपोर्ट दर्ज, गेरू, नमक और मिट्टी से खाद बनाकर करते थे पैकिंग
Tue, 24 Nov 2026 06:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
मकसूदाबाद में नकली खाद का खेल
- फोटो : amar ujala
मकसूदाबाद में गेरू, नमक और मिट्टी से नकली खाद तैयार कर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर किसानों को बेचने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक रोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोहित ने घनश्याम नामक व्यक्ति को गोदाम किराये पर देने की बात कही थी लेकिन अधिकारियों को किरायानामा के कोई कागजात नहीं दिखा पाया था।
विज्ञापन
रविवार देर रात रनियां पुलिस ने लोडर से नकली डीएपी की 150 बोरियां पकड़ी थीं। पुलिस की सूचना के बाद कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को मकसूदाबाद स्थित मकान में छापा मारा तो नकली खाद तैयार करने का पूरा कारखाना मिला था। खाद की पैकिंग और लोडिंग का काम चल रहा था। टीम को देखते ही मजदूर भाग निकले। कृषि विभाग ने मौके से पोटाश, डीएपी और सल्फर के नमूने जांच के लिए भेज दिए थे। मकान मालिक की तरफ से कोई कागजात न दिखा पाने पर कृषि विभाग ने बिठूर थाने में सोमवार रात तहरीर दी थी।
विज्ञापन
