{"_id":"6b05767f62bb48501e0f762e","slug":"video-rayabral-yavaka-ka-sathagathha-halta-ma-mata-paraimara-sakal-ka-pasa-mal-shava-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, प्राइमरी स्कूल के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, प्राइमरी स्कूल के पास मिला शव
रायबरेली: अलीनगर असकरनपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव में प्राइमरी स्कूल के पास पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो, पुलिस को सूचना दी। बेटी ने जहरीली शराब पीने से उसकी मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी मनोज कुमार (48) पुत्र हीरालाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण - पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह 5 बजे वह घर से कुछ दूर पर स्थित पासिन टोला शराब पीने गये थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। लगभग दो घंटे बाद उनका शव स्कूल के पास मिला। गांव वालों के मुताबिक वह शराब के आदी थे। सुबह दो लोगों के साथ शराब पीने गये थे। शराब पीने के कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी उर्मिला की एक वर्ष पहले कैंसर की बीमारी की चलते मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी कीर्ति (16) व बेटा अंश (9) है। दोनों के सिर से पहले मां, अब पिता का साया उठ गया है। दोनों रो-रोकर परेशान हैं। बेटी ने बताया कि पासिन टोला में एक व्यक्ति के घर वह शराब पीने गये थे। वहीं उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शराब बनाने वाले ने उनका शव घसीट कर स्कूल के पास फेंक दिया। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उसके शराब का आदी होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांव महिलाओं सुशीला, शीला, मातादेई, राजपति, चमेला, राधना ने गांव में कच्ची शराब बनानेवाले पर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओ का कहना है कि गांव में वर्षों से कच्ची शराब बनाने व बड़े पैमाने पर बिक्री करने का कारोबार चल रहा है। शराब में यूरिया व नशे की गोलियां भी मिलाई जाती है। इससे शराब जहरीली हो जाती है और उसे पीकर लोग बीमार हो जाते हैं। जहरीला शराब पीने से मनोज की मौत हुई है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।