Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ganga ghats illuminated with lamps on Dev Deepawali; devotees also offer prayers at home

कानपुर: देव दीपावली पर दीपों से जगमगाए गंगा के घाट, घरों में भी श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Tue, 24 Nov 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 24 Nov 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ganga ghats illuminated with lamps on Dev Deepawali; devotees also offer prayers at home
अटल घाट पर किया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को शहर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गंगा के घाट दीपमालाओं से जगमगा उठे। सरसैया घाट पर 501 दीपों से गंगा की महाआरती की गई। इस दौरान पूरा वातावरण गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। लोगों ने घरों के दरवाजों, छतों और आंगन में दीप जलाए। माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भंडारे भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


मां गंगा सेवा समिति के बैनर तले सरसैया घाट पर अध्यक्ष पंडित दीनानाथ द्विवेदी ने महाआरती कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीपदान किया। दीपों का प्रतिबिंब गंगा के जल में पड़ने से घाटों का नजारा दिव्य हो गया। कार्यक्रम में अयोध्या के महामंडलेश्वर महंत दामोदर दास का अखाड़ा भी शामिल हुआ। इस मौके पर वेदों में गंगा की महिमा का वर्णन किया गया और प्रदूषण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सर्वेश पांडेय, सुरेश गुप्ता और विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। बंबा रोड, गुमटी नंबर पांच स्थित शनिदेव मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। यहां राजीव मेहरा, शिशिर कुमार पांडेय, अतुल त्रिवेदी, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी और ऋषभ शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Ganga ghats illuminated with lamps on Dev Deepawali; devotees also offer prayers at home
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
परमट घाट पर भी दीपोत्सव का आयोजन हुआ। यहां घाटों पर दीपदान किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया गया। कल्याणपुर क्षेत्र के माधवपुरम में दीप जलाने के साथ सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ। रामेष्टधाम केशवनगर में देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा मनाई गई।

देवताओं के आगमन की है मान्यता
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव तिवारी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार देव दीपावली पर देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और गंगा स्नान करते हैं। इसी खुशी में श्रद्धालु दीपदान कर उनका स्वागत करते हैं। इस पर्व का संबंध भगवान शिव से भी है। मान्यता है कि इसी दिन महादेव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा और गंगा तट पर दीपदान करना विशेष फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed