{"_id":"6a90508fbf037b564f06c7f1","slug":"video-kanpur-bank-employees-staged-a-protest-in-support-of-a-five-day-banking-week-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के देशव्यापी आह्वान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन की अगुवाई में बैंकिंग कर्मियों ने
पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और पीएलआई योजना के विरोध में एसबीआई के सिविल लाइंस स्थित प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
संयोजक रजनीश गुप्ता, सह संयोजक प्रवीण मिश्रा और उपमहामंत्री जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि 8 मार्च 2024 को 12वें द्विपक्षीय समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग पर सहमति बनने और संस्तुति भेजे जाने के बावजूद अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई। ये कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। इसके अतिरिक्त स्केल चार व उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए मनमानी पीएलआई व्यवस्था लागू कर कर्मचारियों के बीच फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है। समान कार्य, समान पीएलआई बैंक कर्मियों का अधिकार है। यदि प्रबंधन ने पांच दिवसीय बैंकिंग, पारदर्शी पीएलआई, पेंशन अपडेशन और पुरानी पेंशन जैसी मांगों का समाधान नहीं किया तो 26 अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कहा गया कि जब पांच दिवसीय बैंकिंग पर सहमति हो चुकी है तो इसकी घोषणा क्यों नहीं की जा रही है। इस मौके विनय गोयनका, मनोज तिवारी, पुष्कर मिश्रा, अरविंद शुक्ला, चंद्रेश सोनकर, अतुल बाजपेई, रेखा सिंह, नितिन कुमार, आशीष शर्मा, अंकुर द्विवेदी, कमल कुमार, सचिन अग्रवाल, मधुमिता सिंह, विकास गुप्ता, आरपी सिंह, आलोक सिंह, एसके मिश्रा, राजकुमार, सुनील शुक्ला, अंकुर मिश्रा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।