{"_id":"6a9ee98dd08abfe5d80857d8","slug":"video-jajmau-ganga-bridge-scaffolding-work-for-repairs-completed-vehicles-moved-at-a-crawl-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाजमऊ गंगा पुल: मरम्मत के लिए पाड़ बांधने का काम पूरा, रेंगते हुए निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजमऊ गंगा पुल: मरम्मत के लिए पाड़ बांधने का काम पूरा, रेंगते हुए निकले वाहन
जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर सोमवार को मरम्मत कार्य के लिए पाड़ बांधने का काम पूरा हो गया। इसके चलते दोपहर से शाम तक लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन रेंगते हुए निकले। बीच-बीच में जाम की भी स्थिति बनी रही। उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से दोपहर में एक घंटे और नवीन गंगा पुल पर दो घंटे जाम लगा रहा। ऐसे में जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
एनएचएआई ने दोपहर 12 बजे से जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत कार्य के लिए पाड़ बांधने के अंतिम चरण का काम शुरू कराया, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान पुल के कई हिस्सों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिससे मार्ग संकरा होने से भारी वाहनों को आवागमन में दिक्कत हुई। वाहनों की कतार गंगा पुल से लेकर त्रिभुवनखेड़ा तिराहे तक लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से एक-एक कर वाहनों को निकालना शुरू किया, जिससे रेंगते हुए यातायात दोपहर से शाम तक चला। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा। वहीं, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर मार्ग सकरा होने और जल्दबाजी में निकलने के कारण दोपहर 12 से 1 बजे के बीच जाम की स्थिति रही। मौजूद पीआरडी जवानों ने जाम खुलवाया। इधर नवीन गंगापुल पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच पुल पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।