{"_id":"6ac7d07a24302cb01f017169","slug":"video-fraud-case-thai-woman-records-statement-in-court-hands-over-crucial-evidence-to-police-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामला: थाईलैंड की युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए, पुलिस को सौंपे अहम सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामला: थाईलैंड की युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए, पुलिस को सौंपे अहम सबूत
थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने मोहम्मद इरफान के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस को कई अहम साक्ष्य सौंपे हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्पेशल सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचीं अपर्सोन ने पुलिस को अपने और इरफान के बीच रुपयों के लेनदेन से जुड़ी 90 व्हाट्सएप चैट और 4 मिनट 29 सेकेंड की कॉल रिकॉर्डिंग दी है। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद अपर्सोन महिला पुलिसकर्मियों के साथ अनवरगंज थाने लौट गई।
बता दें कि दो दिन पूर्व शहर आई युवती अपर्सोन ने लाटूशरोड निवासी मोहम्मद इरफान पर आरोप लगाया था कि उसने दो साल पहले उसे धोखा देकर शादी की और बाद में 60 लाख रुपये हड़प लिए। इरफान पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने अपर्सोन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इरफान को जेल भेज दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।