फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; the Food Safety Department seized 450 kg and had it destroyed

कानपुर: हटिया में बिक रखा था बदबूदार खोया, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 450 किलो जब्त कर कराया नष्ट

Sat, 22 Aug 2026 09:07 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:07 PM IST
Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; the Food Safety Department seized 450 kg and had it destroyed
रक्षाबंधन समेत आगामी त्योहारों पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलो खोया दूषित और बदबूदार मिलने पर मौके से हटवाकर नष्ट कराया। इसके अलावा हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज की खोया मंडियों में जांच कर 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मानक फेल होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया मंडी में छापेमारी की। इसमें एक टीम लखनऊ की थी और दूसरी कानपुर की थी। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार शटर बंदकर भागे जिससे अफसरा तफरी का महौल हो गया। वहीं हटिया खोया मंडी में टीम ने करीब 450 किलो खोया पकड़ा जो पूरी तरह से दूषित एवं बदबूदार था। जिसे बिक्री के लिए डलिया में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुंरत उसे अपने कब्जे में लिया। टीम ने उसे बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में विनष्टीकरण कराया गया। इसके बाद लखनऊ से आयी टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यहां पर कई दुकानों की शटर बंद मिले। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया का विरोध कर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों और नमूना संग्रहण की बात कहते हुए सहयोग की अपेक्षा की। टीम ने हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में अभियान के दौरान कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच के बाद ही गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भंडारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा और आकांक्षा जायसवाल शामिल रहीं। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान खोये और मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। यदि कोई नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलता है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समेत राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम सुजानपुर को साैंपा ज्ञापन

चीनी पर महंगाई ने फीकी कर दी त्योहार पर बाजार की रौनक

22 Aug 2026

CG: रातों-रात सड़क बंद होने से बरतुंगा में मचा बवाल, मंत्री ने संभाला मोर्चा; अब बनेगा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग

22 Aug 2026

सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

22 Aug 2026

कुल्लू: कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रगान अपमान करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन

22 Aug 2026
विज्ञापन

बदायूं के बीबीपुर गांव में डेंगू का प्रकोप, अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शुरू किया धरना

22 Aug 2026

Saharanpur: देवबंद कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव, दोपहर एक बजे तक 115 अधिवक्ताओं ने डाला वोट

22 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: कलेक्ट्रेट में कथित अवैध कब्जे और युवती की तलाश को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Aug 2026

Shamli: एक ही रात में सात ट्यूबवेलों से 195 मीटर केबल चोरी, किसानों में रोष

22 Aug 2026

Baghpat: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में बागपत तहसील में धरना

22 Aug 2026

Muzaffarnagar: सुबह की तेज बारिश से शहर में जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

22 Aug 2026

वीडियो: विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के बाद धरने पर बैठे भाजपा विधायक, नारेबाजी कर सदन चलाने की उठाई मांग

22 Aug 2026

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, अभी राहत नहीं

22 Aug 2026

फरीदकोट में जहाज ग्राउंड से संदिग्ध हालात में मिला किशोर का शव

गुरुहरसहाए में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आइस क्रीम के सैंपल भरे

मोगा में आम आदमी पार्टी को बल, धोबी समाज के कई प्रमुख लोग साथियों सहित पार्टी में शामिल

Gurugram: सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी म्यूजियो कैमरा में शुरू, शशि थरूर ने किया उद्घाटन

22 Aug 2026

गुरुग्राम: सीएम सैनी को काले झंडे दिखाने पर आठ कांग्रेसी गिरफ्तार, SHO समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

22 Aug 2026

बांसगांव के स्कूल में बदहाली, टूटी दीवार पर गांधी जी की फोटो

22 Aug 2026

बरवाला के प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना

22 Aug 2026

अलीगढ़ जंक्शन पर पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से 16 पैकेट गांजा मिला

22 Aug 2026

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन की व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर एसएसबी कमांडेंट ने की चर्चा

22 Aug 2026

कानपुर: जीएसटी धोखाधड़ी में दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

22 Aug 2026

बंद कमरे में बुजुर्ग का फंदे से लटका मिला शव

22 Aug 2026

बच्चे की हालत देख रुके डीएम, तत्काल कराया इलाज का इंतजाम

22 Aug 2026

Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

22 Aug 2026

जिला अस्पताल के सामने की सड़क बदहाली का शिकार

22 Aug 2026

स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग

22 Aug 2026

गरीबों को आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

22 Aug 2026

त्योहारों से पहले पुलिस ने की दंगा नियंत्रण की मॉकड्रिल, वज्र वाहन से भी अभ्यास

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed