फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Class 11 student extorted by peers stole money from home to pay them under pressure

कानपुर: डॉक्टर दंपती के बेटे से ऐंठे 6.25 लाख, कोचिंग-जिम तक पीछा करते थे साथी, दबाव में घर से चुराकर दी रकम

Wed, 23 Sep 2026 08:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्कूल के 11वीं के छात्र को सहपाठियों द्वारा आईफोन दिलाने का झांसा देकर तीन साल में 6.25 लाख रुपये की वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के डॉक्टर माता-पिता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Kanpur Class 11 student extorted by peers stole money from home to pay them under pressure
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी निवासी डॉक्टर दंपती ने अपने 16 साल के बेटे के स्कूल के साथियों पर तीन साल में 6.25 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। सीपी को बताया कि बेटे क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं का छात्र है। आरोप है कि साथ पढ़ने वाले उसके तीन साथी बीते तीन साल से बेटे को आईफोन खरीदवाने के नाम पर वसूली कर चुके हैं।

विज्ञापन

बेटे को परेशान करने के लिए तीनों उसका कोचिंग से लेकर जिम तक पीछा करते हैं। दंपती के अनुसार उनके बेटे ने दबाव में आकर घर से रुपये चोरी करके उन्हें दिए। सीपी ने मामले में चकेरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लालबंगला निवासी डाॅक्टर दंपती के मुताबिक बेटा तीन साल पहले इसी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था।

विज्ञापन

आईफोन-15 दिलाने का झांसा दिया
साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसे आईफोन-15 दिलाने का झांसा दिया। फोन की कीमत के नाम पर 1.12 लाख और कमीशन के 40 हजार रुपये समेत 1.52 लाख रुपये ले लिए। फिर कहीं से 40-45 हजार रुपये कीमत का पुराना आईफोन लाकर उसे दे दिए। बाकी रुपये अपने पास रख लिए। कुछ दिन बाद फोन में दिक्कत आने पर उसे 30 हजार रुपये में खुद ही खरीद लिया।

विज्ञापन

तीनों साथियों ने पीछा नहीं छोड़ा
इसके बाद फिर से नया आईफोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। बेटा घर से रुपये चुराकर स्कूल पहुंचा, तो मामला प्रधानाचार्य तक पहुंच गया। शिकायत हुई, तो दंपती ने अपने बेटे को डांटकर मामला खत्म कर लिया। इसके बाद उसके तीनों साथियों ने बेटे का पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

अभिभावकों से भी रुपये वापस करने के लिए कहा गया
बेटा जब हाईस्कूल में पहुंचा, तो एक बार फिर से तीनों ने बेटे से आईफोन के नाम पर 1.25 लाख रुपये ले लिए। इस बार 60 हजार का पुराना आईफोन पकड़ा दिया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि तीनों छात्र नाबालिग हैं। उन्हें बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। उनके अभिभावकों से भी रुपये वापस करने के लिए कहा गया है। बुधवार को सभी को दोबारा थाने बुलाया जाएगा।

दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
दंपती ने सीपी को बताया कि बेटे का 11वीं में दूसरे स्कूल में प्रवेश कराने के बाद भी तीनों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बेटा जिस कोचिंग और जिम में जाता तीनों वहीं एडमीशन लेकर पहुंच जाते। इस तरह से बेटे से उनका रुपये ऐंठने का सिलसिला जारी रहा। बीती 21 अगस्त को फिर एक लाख रुपये और 27 अगस्त को 10 हजार रुपये खर्च के लिए मंगाए। 12 से 17 सितंबर के बीच 50 हजार रुपये ले लिए।

मां को छोड़नी पड़ी सरकारी नौकरी
पीड़ित छात्र की डॉक्टर मां ने बताया कि बेटे की चिंता के कारण उन्होंने उन्नाव में अपनी सरकारी नौकरी भी छोड़ दी। उन्हें डर है कि आरोपी छात्रों से कहीं बेटे की जान को कोई खतरा न हो जाए। महिला डॉक्टर के मुताबिक बेटे से रुपये मंगाकर आरोपियों ने न सिर्फ मॉल से महंगी खरीदारी की बल्कि एक बड़े होटल में जाकर वहां के बिस्तर पर नोट बिछाकर खुद का वीडियो भी बनाया है। वह वीडियो उनके पास भी है।

पुलिस को किसी गैंग की आशंका
चकेरी पुलिस का कहना है कि रईस घरों के बच्चों से इस तरह रुपये वसूलने वाला एक गैंग काफी समय पहले बाबूपुरवा से पकड़ा गया था। आरोपी छात्रों से पूछताछ के साथ ही वसूली करने वाले बादशाह गैंग की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed