{"_id":"6acccfa3b53f213b5a003b7e","slug":"video-flautist-and-padma-shri-awardee-pt-ronu-majumdar-was-honoured-with-the-title-of-sangeet-ratna-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांसुरी वादक एवं पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार को ‘संगीत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसुरी वादक एवं पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार को ‘संगीत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया
विश्वविख्यात बांसुरी वादक एवं पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार को गुरुकुल संगीत विद्यापीठ की ओर से ‘संगीत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान-पट्टिका, शॉल, स्मृति चिह्न और मेवों की माला भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ संगीत साधना करने की सीख दी।
पं. रोनू मजूमदार ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ने के लिए गुरुकुल संगीत विद्यापीठ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानपुर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर वे शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने भविष्य में गुरुकुल आकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य दिवाकर निगम के साथ अपने पुराने सांस्कृतिक जुड़ाव को भी याद किया। बताया कि पं. रविशंकर फाउंडेशन की ओर से आयोजित भारतगान उत्सव के ‘त्रिवेणी’ कार्यक्रम में दिवाकर निगम ने निर्देशन किया था। उन्होंने संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
पं. मजूमदार ने विद्यापीठ की निदेशिका कविता सिंह के संरक्षण और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को दिए जा रहे संगीत प्रशिक्षण की भी सराहना की। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यापीठ में शास्त्रीय संगीत के साथ भजन, लोकसंगीत और अन्य विधाओं का प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।