{"_id":"6b05c72eeec8b70f74010c07","slug":"video-district-magistrate-and-municipal-commissioner-conduct-inspections-to-address-traffic-congestion-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण
अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और बेतरतीब यातायात को सुधारने की कवायद शुरू की है। इसके लिए प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) किया जाएगा। इसके तहत शहर के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
इसी के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बड़ा चौराहा व घंटाघर चौराहे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यातायात दबाव और जाम की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौजूदा व्यवस्था की कमियां चिह्नित कीं। बताया कि बड़ा चौराहा व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा है जबकि घंटाघर चौराहा महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को सुधार कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे वाहनों को अनावश्यक रुकना न पड़े और जाम कम हो।
प्रोजेक्ट गिफ्ट में लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी। पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।