{"_id":"6ab9622eaed1c4d68b088ae8","slug":"video-dhanush-bhang-leela-performed-at-shri-sote-wale-baba-hanuman-temple-festival-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन
किदवई नगर में रविवार को श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन हुआ। यह लीला सुबह पांच बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली।
भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। फिर भगवान परशुराम का आगमन हुआ। लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए तीखे संवाद ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। शैलेंद्र शुक्ला ने श्रीराम, सौरभ बाबू त्रिपाठी ने लक्ष्मण और सर्वेश द्विवेदी ने परशुराम की भूमिका निभाई। महंत पंडित नितिन शुक्ला, विधायक महेश त्रिवेदी, अशोक त्रिपाठी, शिवा पोरवाल, गोलू गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।