फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trader murder case: Shalu may walk out of jail today after 21 days

दवा कारोबारी हत्याकांड: 21 दिन बाद आज जेल से बाहर आ सकती है शालू, पुलिस कोर्ट में फाइल कर चुकी क्लोजर रिपोर्ट

Mon, 28 Sep 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 28 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
trader murder case: Shalu may walk out of jail today after 21 days
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई शालू आज 21 दिन बाद जेल से बाहर आ सकती है। पुलिस ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार को कोर्ट से रिहाई परवाना जारी हो सकता है। इसके बाद शालू सलाखों से आजाद हो जाएगी। उधर शालू की रिहाई को लेकर उसके माता-पिता और भाई-बहन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक पुलिस ने जब उसे दोषी बनाया था तबसे उन्हें यकीन था कि शालू ऐसा कर ही नहीं सकती। जिस पुलिस ने उसे जेल भेजा उसी ने शालू को निर्दोष मानते हुए क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है। शालू का बेटा श्रीजय फिलहाल अपने नाना-नानी के पास ही है। शालू भी रिहाई के बाद रतन ऑर्बिट न जाकर उन्हीं के पास जाएगी।
विज्ञापन

trader murder case: Shalu may walk out of jail today after 21 days
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बीते पांच सितंबर को उनके फ्लैट में घुस कर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विनीत के पुराने नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, विशाल ने विनीत की बहू शालू के कहने पर हत्या की बात कही थी।
विज्ञापन

trader murder case: Shalu may walk out of jail today after 21 days
विनीत मिनोचा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर विशाल, राजकिशोर और शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) ली तो उसमें मुख्य साजिश कर्ता विनीत का बेटा सुब्रत निकला। कई अहम साक्ष्य भी मिले। इसके बाद पुलिस ने शालू को बेगुनाह बताते हुए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है।

शालू का विनीत हत्याकांड में कोई दोष नहीं है। उसे रिहा करने के लिए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी गई है। सब ठीक रहा तो सोमवार को वह जेल से रिहा हो जाएगी। - रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed