{"_id":"6ab960f132b42811e00b860a","slug":"video-devotional-songs-create-an-atmosphere-of-devotion-devotees-attend-shri-shyam-mahotsav-with-families-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भजनों की प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटा, श्री श्याम महोत्सव में परिवार समेत आए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भजनों की प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटा, श्री श्याम महोत्सव में परिवार समेत आए श्रद्धालु
मोतीझील लॉन में चल रहे श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भजनों की प्रस्तुतियों ने भक्ति की छटा बिखेरी, जिसके आकर्षण में रमकर श्रद्धालु न सिर्फ मंत्रमुग्ध हुए, बल्कि झूम उठे। हर प्रस्तुति पर वाहवाही हुई और लोगों ने हाथ उठाकर प्रभु का स्मरण किया। श्री श्याम प्रभु के श्री विग्रह का भव्य शृंगार फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से हुआ। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां से देख भक्त मंत्रमुग्ध हुए।
महोत्सव का आगाज खाटू श्याम बाबा के जीवन चरित्र पर आधारित श्री अखंड ज्योति पाठ से हुआ। भजन गंगा प्रवाह का प्रारंभ कनिका ग्रोवर ने तेरे दरवाजे पे एक अर्जी छोड़ी है, पढ़ लेना ओ बाबा...से किया। इसके बाद संजू शर्मा ने ‘भजले श्याम फिर ये जनम दोबारा मिले न मिले...सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कोलकाता के सौरभ शर्मा ने ‘‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है...गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भक्तों ने नाचते-झूमते हुए बाबा को निशान चढ़ाए।
महोत्सव में किये गए शृंगार पैनालोव व बहुरंगी फूलों और प्रभु की झांकी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। दरबार में तारा मंडल की तरह अनगिनत झूमर आकर्षण का केंद्र थे। महोत्सव का समापन श्री श्याम जी मित्र मंडल के 108 दीपों की महाआरती व चंग उत्सव से हुआ। प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने बताया कि मंडल प्रत्येक वर्ष श्री श्याम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। मंडल के अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, राकेश शर्मा एवं प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।