{"_id":"6ab2c28b80f66ca8e906c85a","slug":"video-dear-husband-a-film-portraying-the-love-dedication-and-stress-in-a-husband-wife-relationship-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम
आगामी बॉलीवुड फिल्म डियर हसबैंड की स्टारकास्ट और निर्माण टीम मंगलवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंची। कल्याणपुर निवासी फिल्म निर्माता रोहित राजावत ने बताया कि फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को संवेदनशील संदेश देने के उद्देश्य से बनाई गई है। फिल्म पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और रिश्तों में आने वाले तनाव को दिखाती है।
रोहित राजावत ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विवाद या बहकावे में आकर साथी को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं से दूर रहने का संदेश देना है। पारिवारिक तनाव, पति-पत्नी के रिश्तों में दरार और उसके गंभीर परिणामों को कहानी में यथार्थवादी ढंग से उभारा गया है।
फिल्म में अजीत गोस्वामी निजी कंपनी में काम करने वाले ऐसे साधारण पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करता है। प्रतिभा शर्मा पत्नी के किरदार में हैं। कहानी में पति काम के सिलसिले में पत्नी को मायके छोड़कर चला जाता है और लंबे समय तक वापस नहीं लौटता।
वापसी के दौरान रास्ते में लुटेरे उसे पकड़कर पैसे छीन लेते हैं और पत्नी के लिए लाए गिफ्ट को भी हथियाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की शूटिंग गोंडा के मानिकपुर और टिकरी के जंगलों में हुई है। इसमें तीन गाने हैं। फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राहुल गौड़, धर्मेंद्र कुमार और सतीश त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।