फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dear Husband: film portraying the love, dedication, and stress shared by a husband and wife

डियर हसबैंड: पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म, अमर उजाला कार्यालय पहुंची फिल्म की टीम

Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
सार

निर्माता रोहित राजावत ने कहा कि डियर हसबैंड फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी को रिश्तों की अहमियत समझाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
Dear Husband: film portraying the love, dedication, and stress shared by a husband and wife
फिल्म डियर हसबैंड की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी बॉलीवुड फिल्म डियर हसबैंड की स्टारकास्ट और निर्माण टीम मंगलवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंची। कल्याणपुर निवासी फिल्म निर्माता रोहित राजावत ने बताया कि फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को संवेदनशील संदेश देने के उद्देश्य से बनाई गई है। फिल्म पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और रिश्तों में आने वाले तनाव को दिखाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित राजावत ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विवाद या बहकावे में आकर साथी को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं से दूर रहने का संदेश देना है। पारिवारिक तनाव, पति-पत्नी के रिश्तों में दरार और उसके गंभीर परिणामों को कहानी में यथार्थवादी ढंग से उभारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में अजीत गोस्वामी निजी कंपनी में काम करने वाले ऐसे साधारण पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करता है। प्रतिभा शर्मा पत्नी के किरदार में हैं। कहानी में पति काम के सिलसिले में पत्नी को मायके छोड़कर चला जाता है और लंबे समय तक वापस नहीं लौटता।

Dear Husband: film portraying the love, dedication, and stress shared by a husband and wife
फिल्म डियर हसबैंड की टीम - फोटो : अमर उजाला
वापसी के दौरान रास्ते में लुटेरे उसे पकड़कर पैसे छीन लेते हैं और पत्नी के लिए लाए गिफ्ट को भी हथियाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की शूटिंग गोंडा के मानिकपुर और टिकरी के जंगलों में हुई है। इसमें तीन गाने हैं। फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राहुल गौड़, धर्मेंद्र कुमार और सतीश त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed