{"_id":"6af5db0f02e405913a0bc69d","slug":"video-angry-girlfriend-lies-down-in-front-of-her-boyfriends-truck-in-the-middle-of-the-road-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुस्साई प्रेमिका बीच सड़क पर प्रेमी के ट्रक के आगे लेटी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साई प्रेमिका बीच सड़क पर प्रेमी के ट्रक के आगे लेटी, लगा जाम
ट्रक चालक प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत बंद होने से गुस्साई प्रेमिका ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे पुराने जीटी रोड स्थित ककवन रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक लेकर जाकर प्रेमी को रोक लिया और ट्रक के आगे लेट गई। प्रेमी-प्रेमिका के इस विवाद से करीब आधा घंटे तक 500 मीटर लंबा जाम लगा रहा। प्रेमिका की बुआ और राहगीरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। पिकेट पुलिस के काफी समझाने पर शांत हुई। इसके बाद नगर पालिका की ओर चली गई।
एक गांव निवासी ट्रक चालक का एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों से मोबाइल पर प्रेमिका से बातचीत नहीं हो रही थी। दिवाली के त्योहार पर ट्रक चालक युवक घर आया था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह ट्रक लेकर जा रहा था। तभी पुराने जीटी रोड पर ककवन रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रेमिका ने उसे रोक लिया। ट्रक के आगे लेटकर चालक प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाने लगी। चीख-चीख कर कहती रही कि उसके ऊपर से ट्रक चढ़ाकर ही वह आगे जाएगा। जाम लगता देख ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। नेहरू पार्क चौराहे पर युवती ट्रक पर चढ़कर चालक प्रेमी को नीचे उतारने का प्रयास करने और शादी करने का दबाव बनाने लगी। जब वह नहीं उतरा तो वह ट्रक के सामने पुरानी जीटी रोड पर लेट गई। करीब 30 मिनट के वाद-विवाद के बाद मौके पर पहुंची पिकेट पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद युवती एक महिला के संग नगर पालिका की ओर चली गई। उधर, कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। युवती और ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।