Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Deadly overcrowding on trains during Chhath; no room even to set foot on the Janseva and Amrapali express trains.
{"_id":"6af58af93fc605fe3500d077","slug":"video-deadly-overcrowding-on-trains-during-chhath-no-room-even-to-set-foot-on-the-janseva-and-amrapali-express-trains-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ पर ट्रेनों में जानलेवा भीड़, जनसेवा और आम्रपाली में पैर रखने तक की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर ट्रेनों में जानलेवा भीड़, जनसेवा और आम्रपाली में पैर रखने तक की जगह नहीं
अंबाला। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ने से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हालात बेकाबू हो गए हैं। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों—जनसेवा और आम्रपाली एक्सप्रेस—में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही डिब्बों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो रही है। जनरल कोचों में तिल रखने तक की जगह नहीं बची है, जिसके चलते सैकड़ों यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर कोच के दरवाजों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि अनारक्षित यात्री अब स्लीपर के साथ-साथ एसी व अन्य आरक्षित कोचों में भी जबरन घुस रहे हैं। इससे कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भारी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के तमाम दावों के बावजूद भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।