{"_id":"6afc90ce8a4f97790b02acc7","slug":"rs-13-75-lakh-extorted-through-threats-to-create-and-circulate-obscene-videos-using-ai-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एआई से अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे 13.75 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एआई से अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे 13.75 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
सार
फेसबुक पर दोस्ती के बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। सितंबर से नवंबर तक अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए। एआई से फर्जी वीडियो बना आरोपी धमकी दे रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक व्यक्ति ने महिला का एआई से फर्जी वीडियो तैयार कर लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के जरिये करीब 13.75 लाख रुपये हड़प लिए। रकम जुटाने के लिए महिला ने जमा पूंजी के साथ गहने तक बेच दिए। पीड़िता की शिकायत पर बजरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पीरोड निवासी महिला के मुताबिक, सितंबर 2026 में फेसबुक पर उनकी दोस्ती राठौर सिंह नाम की आईडी पर युवक से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल की। बाद में एआई की मदद से उनका फर्जी वीडियो तैयार कर भेज दिया। वीडियो देखकर उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
बदनामी के डर से महिला उसकी मांग पूरी करती रहीं। अक्तूबर और नवंबर में कई बार बैंक जाकर अलग-अलग खातों में नकदी जमा की। पीड़िता के मुताबिक, मोनू कुमार, नरेश कुमार, भरत कुमार, विकास टरकी, सलीम समेत कई लोगों के खातों में रकम जमा कराई गई। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा के अनुसार रकम जिन खातों में भेजी गई है उन खाताधारकों और फेसबुक आईडी के जरिये आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
