{"_id":"6af58b910f441ab87800b142","slug":"video-aqi-in-bhiwani-reaches-a-dangerous-level-of-350-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एक्यूआई 350 के खतरनाक स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी। जिले में गंभीर वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे और लगातार गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक विशेष चिकित्सकीय एडवाइजरी जारी की है। भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर शांडिल्य ने चेतावनी दी है कि वर्तमान में हवा का एक्यूआई 350 से 400 के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन जैसे सूक्ष्म हानिकारक तत्व सांस के जरिए सीधे शरीर के भीतर पहुंचकर हर अंग को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस जहरीले वातावरण के लगातार संपर्क में रहने से लोगों की जीवन प्रत्याशा में 10 से 15 साल तक की भारी कमी आ रही है, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी है।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार इस गंभीर स्थिति में संवेदनशील समूहों को विशेष सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अस्थमा, सीओपीडी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीडित मरीजों के लिए यह प्रदूषित हवा जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए उन्हें विशेष रूप से घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही विजिबिलिटी कम होने और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण सुबह और शाम के समय खुले में टहलने तथा भारी शारीरिक व्यायाम से पूरी तरह बचने के लिए कहा गया है, क्योंकि तेज सांस लेने से दूषित हवा फेफड़ों में गहराई तक उतर जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।