Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Transformer parts stolen after the enclosures of 5–6 tubewells were broken into in the fields of Bihta; farmers are deeply outraged.
{"_id":"6af58b20659b691b73025954","slug":"video-transformer-parts-stolen-after-the-enclosures-of-5-6-tubewells-were-broken-into-in-the-fields-of-bihta-farmers-are-deeply-outraged-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिहटा के खेतों में 5-6 ट्यूबवेलों के कोठे तोड़कर ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, किसानों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहटा के खेतों में 5-6 ट्यूबवेलों के कोठे तोड़कर ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, किसानों में भारी रोष
साहा।
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बिहटा गांव में चोरों ने एक साथ 5 से 6 ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए ट्यूबलों के कोठों कमरे के ताले और दीवारें तोड़ डालीं और वहां रखे ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।
किसानों का कहना है कि एक तरफ वे मौसम की मार और खेती की बढ़ती लागत से पहले से ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर खेतों में सक्रिय चोर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस घटना से खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
खेतों में हर दूसरे दिन चोरी
किसानों ने पीड़ा साझा करते हुए बताया कि केवल बिहटा ही नहीं, आस पास के खेतों में भी चोरों ने तांडव मचा रखा है। वहां लगभग हर दूसरे दिन बिजली की तारें काटने और ट्रांसफार्मरों से सामान निकालकर बेचने की घटनाएं आम हो गई हैं। पलविंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह गुरी हुंडल सहित अन्य किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों की नींद उड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।