{"_id":"6a919eb10166ba4cc30a7376","slug":"video-14-year-old-aman-witnessed-trainee-aircraft-crash-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर विमान हादसा: 50 मीटर दूर से देखा विमान का आखिरी सफर, 14 साल के अमन ने बताया पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर विमान हादसा: 50 मीटर दूर से देखा विमान का आखिरी सफर, 14 साल के अमन ने बताया पूरा घटनाक्रम
नत्थापुरवा गांव के बाहर खेत में गुरुवार को हुए ट्रेनी विमान हादसे का 14 वर्षीय अमन निषाद चश्मदीद गवाह बना। जिस खेत में विमान गिरा, अमन उस समय घटनास्थल से महज करीब 50 मीटर दूर भैंस चरा रहा था। अचानक उसकी नजर आसमान में उड़ रहे विमान पर पड़ी। अमन के मुताबिक विमान सामान्य तरीके से उड़ने के बजाय लहराता हुआ नीचे की ओर आने लगा।
अमन ने बताया कि हादसे से कुछ पल पहले विमान करीब 200 मीटर दूर आसमान में दिखाई दिया था। वह हवा में लहराता हुआ तेजी से नीचे आया। अमन के मुताबिक करीब 15 सेकेंड के भीतर विमान खेत में बनी बाउंड्रीवाल से टकरा गया और क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।