Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Police took charge of security arrangements at Loharu bus stand on Raksha Bandhan, providing assistance to sisters and passengers.
{"_id":"6a91511a6a4b4b3312052263","slug":"video-police-took-charge-of-security-arrangements-at-loharu-bus-stand-on-raksha-bandhan-providing-assistance-to-sisters-and-passengers-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर लोहारू बस स्टैंड में पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, बहनों व यात्रियों को दी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर लोहारू बस स्टैंड में पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, बहनों व यात्रियों को दी सुविधा
रक्षा बंधन पर्व के दौरान लोहारू बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी ने बस स्टैंड पर करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, ताकि पर्व के दौरान बहनों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बसों में चढ़कर चेकिंग की। वहीं परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके कागजात भी जांचे गए, ताकि रक्षाबंधन पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। रक्षा बंधन के चलते सतनाली रूट पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बस के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों को उनके सामान सहित बसों में बैठाने में मदद की। ईआरवी से तैनात पुलिसकर्मियों अमित, राजेश, हरिसिंह, नितिन सहित अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।