{"_id":"6a91469045517ac0730607be","slug":"kanpur-young-woman-swallowed-by-pit-after-land-caved-in-no-success-even-after-six-hours-ndrf-rescue-operation-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, छह घंटे बीतने पर भी नहीं मिली सफलता, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, छह घंटे बीतने पर भी नहीं मिली सफलता, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
Fri, 28 Aug 2026 01:58 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:58 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह करीब 6:40 बजे घर का आंगन अचानक जमीन धंसने से एक युवती गड्ढे में समा गई। घटना के छह घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पीएसी और राजस्व समेत कई बड़ी टीमें जेसीबी और अन्य आधुनिक उपकरणों के साथ युवती को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं।
विज्ञापन
जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव में सुबह करीब 6:40 में युवती घर के आंगन में अचानक जमीन धंसने से उसी में समा गई। करीब छह घंटे बीतने को हैं, अभी तक युवती को बाहर नहीं निकाला जा सका है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पीएसी, राजस्व टीम, एसीपी चकेरी, आईजीएल तथा एनएचएआई की टीम द्वारा जेसीबी सहित अन्य व्यवस्थाएं करवाई गईं है।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब 6:40 में हुई। इसके बाद 6:55 में पीआरवी 112 पहुंची करीब 7:15 में स्थानीय पुलिस और 8:15 में फायर ब्रिगेड, 8:40 में एनडीआरएफ टीम फिर करीब 9:25 से रेस्क्यू शुरू हुआ, जो अभी लगातार चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार में चार बहनों रुचि, रूपा, अनूपा तथा एक भाई भास्कर में यशी सबसे छोटी थी। विनोद मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण करते है।
विज्ञापन
करीब छह से सात फीट की खुदाई होनी और शेष
मां रेखा देवी और भाई व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी पहुंच रहे हैं। हजारों की तादाद में लोगों का जमावड़ा लगा है एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेड नवीन शर्मा ने बताया कि अभी तक 10 से 12 फीट की खुदाई हो पाई है। करीब छह से सात फीट की खुदाई होनी और शेष है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।