{"_id":"677eb0ce71c9bcd154055452","slug":"received-gift-of-10-more-trains-for-mahakumbh-etawa-news-c-216-1-etw1005-120096-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महाकुंभ के लिए 10 और ट्रेनों की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महाकुंभ के लिए 10 और ट्रेनों की मिली सौगात
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ के जिले को 10 ट्रेनों की और सौगात दी है। यह इटावा जंक्शन से सीधे प्रयागराज पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से जिला समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, महाकुंभ में जिले से होकर गुजरने वाली कुल ट्रेनों की संख्या 38 हो गई है। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05559 सहरसा-टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन का संचालन 18 जनवरी को किया जाएगा। यह ट्रेन चार बजकर 28 मिनट पर आएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05560 टूंडला से सहसा कुंभ स्पेशल ट्रेन रात में 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05561 सहरसा - टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 22 व 27 फरवरी को आएगी। गाड़ी संख्या 05562 टूंडला-सहरसा कुंभ मेला विशेष ट्रेन 23 व 28 फरवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 05563 सहरसा - भिंड कुंभ मेला विशेष ट्रेन आठ फरवरी को चलेगी जबकि गाड़ी संख्या 05564 भिंड-सहरसा कुंभ मेला विशेष ट्रेन नौ फरवरी को आएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05205 रक्सौल-टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 18 फरवरी को जबकि तरह गाड़ी संख्या 05206 टूंडला-रक्सौल कुंभ मेला विशेष ट्रेन 20 फरवरी हो आएगी। तरह गाड़ी संख्या 03695 धनबाद -टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन आठ फरवरी को पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 03696 धनबाद -टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 9 फरवरी को आएगी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्री आसानी से सीधे प्रयागराज पहुंच सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।