फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Silicon Valley AGI House faces serious allegations over parties abuse and criminal complaints

एजीआई हाउस या अय्याशी का अड्डा?: 37 पुलिस शिकायतों से उठे सवाल, टेक दिग्गजों की पार्टियों पर गंभीर आरोप

Tue, 22 Sep 2026 07:57 AM IST
राकेश कुमार किर्स्टन ग्रिंड, सैन फ्रांसिस्को।
किर्स्टन ग्रिंड, सैन फ्रांसिस्को। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 07:57 AM IST
सार

सिलिकॉन वैली के हिल्सबोरो स्थित एजीआई हाउस में तकनीकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों की पार्टियों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 2022 से यहां 37 पुलिस मामले और शिकायतें दर्ज हुई हैं। दस्तावेजों में नशीले पदार्थों, जबरन यौन संबंध और महिलाओं को बंधक बनाने जैसे आरोपों का जिक्र है। आलीशान बंगले में टेक जगत के चर्चित लोगों की मौजूदगी भी रही है।
 

विज्ञापन
Silicon Valley AGI House faces serious allegations over parties abuse and criminal complaints
अय्याशी ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) के जरिये दुनिया बदलने का दावा करने वाले सिलिकॉन वैली के आलीशान टेक हाउस अपनी गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के बेहद महंगे इलाके हिल्सबोरो स्थित एजीआई हाउस में तकनीकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों के जमावड़े के बीच होने वाली पार्टियों और वहां की घटनाओं पर पुलिस शिकायतों और अदालती दस्तावेज में गंभीर आरोप सामने आए हैं। 2022 से अब तक इस बंगले के संबंध में 37 पुलिस मामले और शिकायतें दर्ज हुई हैं। नेटवर्किंग के नाम पर आयोजित होने वाली इन पार्टियों में न केवल नशीले पदार्थ व पार्टनर्स की अदला-बदली आम बात है, बल्कि दुष्कर्म, जबरन यौन संबंध बनाने और महिलाओं को बंधक बनाने के संगीन आरोप भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


18,000 वर्गफुट के भूमध्यसागरीय शैली के इस बंगले में आठ कमरे हैं। एक कमरे का मासिक किराया 10 हजार डॉलर यानी करीब 9.5 लाख रुपये तक बताया गया है। सिलिकॉन वैली के शुरुआती हैकर हाउस छोटे-छोटे साझा मकानों में रहने और कोडिंग करने वाले युवा प्रोग्रामरों के लिए जाने जाते थे। एआई बूम के साथ स्वरूप बदला तो अय्याशी के अड्डे बनते चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलगाम पार्टियां, हवा में उड़ती कारें
एआई के पावर सेंटर एजीआई हाउस की नींव गूगल के पूर्व शोधकर्ता जेरेमी निक्सन ने रखी थी। इसमें ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी शीर्ष कंपनियों के इंजीनियर और स्टार्टअप फाउंडर्स रहते हैं। ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ऐसी ही एक अन्य हैकर-हाउस शृंखला द रेजिडेंसी के सलाहकार रहे हैं। गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन यहां व्याख्यान दे चुके हैं, जबकि एलन मस्क की पूर्व पार्टनर और गायिका ग्राइम्स यहां परफॉर्म कर चुकी हैं। यहां एक पार्टी में बंगले के लॉन में हवा में स्टंट करती कार उड़ाई गई। मेहमानों को बग्घियों में बैठाकर नकली एफिल टॉवर तक लाया गया।

खुद को बचाने के लिए आधी रात गेट फांदकर भागी महिला
पिछले साल दिसंबर में रात 2:22 बजे एक महिला ने पुलिस को फोन किया। महिला ने आरोप लगाया कि घर के एक निवासी ने उसे अंदर रोककर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। वह किसी तरह बंगले का ऊंचा गेट फांदकर बाहर निकल सकी।


पूल में जलपरियां : एजीआई हाउस से दो मील दूर टेक एन्फ्लुएंसर जिमी चेन ने 6 हजार वर्ग फुट का बंगला किराए पर ले रहा था। चेन ने ऐसी पार्टियां रखीं जहां युवतियां स्विमिंग पूल में जलपरियां बनकर तैरती थीं, और दीवारों पर मायन सभ्यता के भित्तिचित्र रंगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed