{"_id":"6af8c4619e8a4dc4ce0a2a55","slug":"education-will-transform-the-conditions-of-the-sahariya-community-ig-jhansi-news-c-11-jhs1019-916525-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से बदलेंगे सहारिया समाज के हालात : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से बदलेंगे सहारिया समाज के हालात : आईजी
विज्ञापन
झांसी। परमार्थ समाज सेवी संस्थान ने सबल एवं कवच परियोजनाओं के तहत शनिवार को एक बाल मेला आयोजित किया। इस मेले में सहारिया समुदाय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा कि शिक्षा से सहारिया समाज के हालात बदलेंगे। उन्होंने बताया कि ये बच्चे भविष्य में अपने समुदाय के अगुवा बनकर नई पीढ़ी को शिक्षा की राह दिखाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने सहारिया समुदाय के विकास को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी ने वंचित समुदायों तक विकास के अवसर पहुंचने को महत्वपूर्ण कार्य बताया। बीकेडी की प्रोफेसर अनुपमा सोनी ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
सबल परियोजना से जुड़े 1200 बच्चे
सबल परियोजना से अब तक करीब 1200 सहारिया बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उनकी पढ़ने-लिखने, गणितीय क्षमता, नियमित उपस्थिति और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर विशेष ध्यान है। बाल मेले में सहारिया समुदाय के 20 गांवों के बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रदर्शनियां लगाईं। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि और संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी ने प्रदर्शनियों का अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर नाट्य प्रस्तुतियां देकर जागरूकता का संदेश दिया।